Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 09:09
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बेगूसराय में अपराधियों ने की सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या
    Headline

    बेगूसराय में अपराधियों ने की सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    बेगूसराय। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद है। पुलिस अभी एक मामले की जांच पूरी भी नहीं करती है कि बेखौफ बदमाश दूसरी वारदात को अंजाम दे देते हैं। बुधवार की रात बेगूसराय में तीन अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी में एक युवक की हत्या कर दी गई, वहीं दो युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

    पहली घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र के गंगा डेयरी के समीप की है। जहां बदमाशों ने धबौली गांव निवासी तपसी भगत के पुत्र संजय भगत को गोलियों से भून डाला। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संजय भगत ने अपना नया मकान एनएच के किनारे गंगा डेयरी के सामने बनाया है। शांत स्वभाव का संजय प्रत्येक दिन घर के सामने ही एनएच किनारे सब्जी बेचता था। रोज की तरह वह सब्जी बेच कर अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान रात करीब दस बजे बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला, जिसमें पांच गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार की सुबह जांच पड़ताल के दौरान घटनास्थल से पांच गोली का खोखा एवं एक जिंदा गोली बरामद किया गया है।

    मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विकास भारती ने बताया कि सुशासन नहीं जंगलराज कायम हो गया है। ताबड़तोड़ गोलीबारी कर अपराधी लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं और एसपी एक कट्टा पकड़कर पीसी करके उपलब्धि गिनाते हैं। संजय भगत जैसे गरीब और सीधे साधे इंसान की हत्या कर अपराधियों ने अपने बढ़ते मनोबल का परिचय दिया है, पता नहीं इस मामले में एसपी कब पीसी करेंगे। दूसरी घटना डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी गांव की है, जहां अपराधियों ने अपने दरवाजे पर सोए एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

    जबकि, नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दिया। गोलीबारी में घायल अवधेश राय के पुत्र चंदन कुमार को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अवधेश राय के पुत्र चंदन कुमार एवं किसलय कुमार उर्फ भुल्ला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी में किसलय कुमार भुल्ला ने अपने बड़े भाई को गोली मार दिया। घटना के बाद चंदन को इलाज के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है किसलय कुमार उर्फ भुल्ला छिनतई सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधि में संलिप्त रहता है तथा उसके बड़े भाई की भी भूमिका संदिग्ध रहती है, इसको लेकर भी पुलिस छानबीन कर रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अपराधी गोली मारकर बेगुसराय न्यूज सब्जी विक्रेता हत्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.