Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 13 September 2026 || 21:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Varanasi:  वाराणसी लोकसभा सीट से नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार किया नामांकन
          Headline

          Varanasi:  वाराणसी लोकसभा सीट से नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार किया नामांकन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 14, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले आचार्य गणेश्वर शास्त्री भी प्रस्तावकों में शामिल

          Varanasi:  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार पार्टी उम्मीदवार के रूप में मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। वाराणसी सीट पर सातवें एवं अंतिम चरण में 01 जून को मतदान होगा। मंगलवार को सातवें चरण के नामांकन का अंतिम दिन था।

          प्रधानमंत्री मोदी ने पुष्य नक्षत्र में कलेक्ट्रेट परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। गंगा सप्तमी पर मां गंगा को नमन करने के बाद प्रधानमंत्री काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर पर पहुंचे, वहां उनसे अनुमति-आशीर्वाद लेकर नामांकन किया। मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की थी। काल-भैरव मंदिर में पूजन और कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

          प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह सबसे पहले दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य के वेंकट रमन घनपाठी ने गंगा पूजन कराया। गंगा पूजन कराने वालों में तीन पुजारी तमिलनाडु व एक-एक पुजारी आंध्र प्रदेश एवं महाराष्ट्र के रहे। गंगा पूजन के बाद प्रधानमंत्री स्वामी विवेकानंद क्रूज पर दशाश्वमेध घाट से गंगा विहार करते हुए आदिकेशव घाट तक गए, फिर नमो घाट उतरे।

          नमो घाट से प्रधानमंत्री सीधे काल भैरव के दर्शन-पूजन एवं आरती करने पहुंचे और यहां से कलेक्ट्रेट पहुंचे। मंदिर गेट पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को अंगवस्त्र भेंट किया और आमजन ने पुष्पवर्षा की। पूरा मंदिर व आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हो उठा।

          प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में चार प्रस्तावक शामिल रहे। इसमें आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और दलित समाज के संजय सोनकर शामिल हैं। गणेश्वर शास्त्री ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था, जबकि बैजनाथ पटेल जनसंघ के समय के कार्यकर्ता हैं।

          प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के डॉ. मोहन यादव, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, हरियाणा के नायब सिंह सैनी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

          इस दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों के कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। इसमें शिवसेना के प्रमुख एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, आरपीआई(ए) के प्रमुख एवं केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले, अपना दल (एस) की प्रमुख एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान, जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण, हम के प्रमुख जीतन राम मांझी, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, निषाद पार्टी के संजय निषाद, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर आदि की मौजूदगी रही।

          nomination form Prime Minister Narendra Modi Varanasi Lok Sabha seat
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          September 13, 2026

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          September 13, 2026

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          September 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद की रायफल से मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा शक

          बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल के गेट और बाउंड्री पर दागीं करीब 22 गोलियां, पर्चा में 50 लाख की रंगदारी मांगी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.