पाटलिपुत्र से मोतिहारी तक पहुंचेगी उद्घाटन स्पेशल वंदे भारत ट्रेन
Motihari News: उत्तर बिहार के लिए रेलवे की ओर से एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गोरखपुर से पाटलिपुत्र (पटना) के बीच अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को सिवान में आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।
वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली के लोगों को पटना आने-जाने में अब कम समय लगेगा। रेलवे के अनुसार उद्घाटन स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र से रवाना होकर दोपहर करीब दो बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी। यहां पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री और सांसद राधामोहन सिंह ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
ट्रेन की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ की ओर से रेलवे ट्रैक के किनारे जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस वंदे भारत ट्रेन की समय सारणी भी जारी कर दी है।गाड़ी संख्या 26502 गोरखपुर से सुबह 5:40 बजे रवाना होकर क्रमशः कप्तानगंज, पनियहवा, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए दोपहर 12:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड बना सिकल सेल उन्मूलन में देश का मॉडल राज्य,रांची में बोन मैरो यूनिट और मेडिको सिटी की घोषणा: डॉ. इरफान अंसारी
इस खबर को भी पढ़ें : नीट-यूजी पेपर लीक और बिहार कांस्टेबल भर्ती घोटाला मामले में ईडी की देशभर के 11 ठिकानों पर छापेमारी
इस खबर को भी पढ़ें : खूंटी में पुल पर फंसे छह मजदूरों को एनडीआरएफ ने बचाया,मजदूर पुल निर्माण के काम में लगे थे
इस खबर को भी पढ़ें : प्रेम प्रसंग में नाबालिग की हत्या, शव जलाकर आरोपी फरार

