Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 22:11
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Uttarakhand :श्री केदारनाथधाम के कपाट छह माह के लिए खुले, हेलिकॉप्टर से बरसाए गए फूल
    Headline

    Uttarakhand :श्री केदारनाथधाम के कपाट छह माह के लिए खुले, हेलिकॉप्टर से बरसाए गए फूल

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे , सेना बैंड की मधुर धुनों से गूंजा परिसर

    Uttarakhand : हिमालय में बिराजे  बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ आज सुबह छह माह के लिए खोल दिए गए। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। सेना की ग्रेनेडियर रेजीमेंट के बैंड की सुमधुर धुनों से केदारधाम परिसर गूंज उठा। इसी के साथ चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई। इस अवसर के 10 हजार से अधिक श्रद्धालु साक्षी बने। पुण्य अवसर पर मौसम साफ रहा। मंदिर को लगभग 20 क्विंटल फूलोंं से सजाया गया। मुख्य सेवक भंडारा कार्यक्रम समिति ने सभी के भंडारा आयोजित किए हैं।

    प्रातः चार बजे श्री केदारनाथधाम परिसर में कतारबद्ध चारधाम यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ।कुझ समय बाद बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, पुजारी, धर्माचार्य, वेदपाठी, केदार सभा के पदाधिकारी और जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार पूरब द्वार से मंदिर पहुंचे। फिर पूजा शुरू हुई। इसके बाद भगवान भैरवनाथ और भगवान शिव के आह्वान के साथ ठीक सुबह सात बजे श्रीकेदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए।

    कपाट खुलने के बाद भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से शृंगार रूप दिया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन शुरू किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सपत्नी  कपाट खुलने के अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा कीर्तिमान बनाएगी। प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कपाट खुलने के बाद धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। कपाट खुलते ही धाम महादेव के जयकारों से गूंज उठा। गर्भगृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना के बाद ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के दर्शन शुरू हो गए। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट भी तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे।

    बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार रिकार्ड तीर्थ यात्री श्रीकेदारनाथ धाम पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार छह मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान भैरवनाथ की पूजा हुई थी। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति नौ मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से विभिन्न पड़ावों से होते हुए केदारनाथ धाम पहुंची थी।

    बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया गया कि 11 मई को श्री केदारनाथ धाम में भकुंट भैरव मंदिर के द्वार खुलने के साथ केदारनाथ मंदिर में नित्य प्रति आरतियां एवं संध्याकालीन आरतियां शुरू हो जाएंगी। मान्यता है कि बाबा केदारनाथ छह महीने समाधि में रहते हैं। मंदिर के कपाट बंद होने के अंतिम दिन चढ़ावे के बाद सवा क्विंटल भभूति चढ़ाई जाती है। कपाट खुलने के साथ ही बाबा केदारनाथ समाधि से जागते हैं। इसके बाद भक्त दर्शन करते हैं। यमुनोत्री के कपाट 10ः29 बजे और गंगोत्री के कपाट आज दोपहर बाद 12 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे। बदरीनाथ के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खुलेंगे।

    आज यहां कपाट खुलने के समय हक-हकूकधारी सहित केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी शिवशंकर लिंग, संस्कृति एवं कला परिषद के उपाध्यक्ष मधु भटृट मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती,वीरेंद्र असवाल, , मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, धर्माचार्य औंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, विश्वमोहन जमलोकी, स्वयंबंर सेमवाल, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण, देवानंद गैरोला आदि मौजूद रहे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chardham Yatris Chief Minister Pushkar Singh Dhami Shri Kedarnathdham valve
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.