Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 09:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सांसद खेल महोत्सव का किया शुरुआत, उद्घाटन मुकाबले में कोडरमा ने गिरिडीह को हराया
          Headline

          केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सांसद खेल महोत्सव का किया शुरुआत, उद्घाटन मुकाबले में कोडरमा ने गिरिडीह को हराया

          today post liveBy today post liveSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Koderma News::  के मैदान में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप  केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी मौजूद थीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो और जमुआ विधायक मंजु देवी भी मंच पर उपस्थित रहे।

          महोत्सव का उद्घाटन एक रोमांचक फुटबॉल मैच से हुआ, जिसमें कोडरमा और गिरिडीह की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया और स्कोर 1-1 से बराबर रहा। दूसरे हाफ में खेल का रुख पलटा और कोडरमा की टीम ने लगातार दो गोल दाग दिए। गिरिडीह की ओर से एक गोल और किया गया, लेकिन आखिरकार कोडरमा की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। दर्शक इस मुकाबले में खिलाड़ियों की रणनीति और संघर्ष से खासे उत्साहित दिखे।

          केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता न केवल ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना से जोड़ने का सशक्त माध्यम है, बल्कि इससे प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।”

          उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के जरिये अलग-अलग खेलों में युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और यही खिलाड़ी आगे चलकर राज्य और देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे अनुशासन और लगन के साथ मेहनत करें और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य बनाएं।

          मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद थे। प्रमुख रूप से सत्यनारायण यादव, मयंक कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुजीत मेहता, महेंद्र वर्मा, प्रेमांशु कुमार, मिथलेश यादव, श्यामसुंदर यादव, संजय मेहता और प्रिंस सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.