Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 13:54
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देवघर में झारखंड सरकार पर किया जोरदार प्रहार ,कहा – झारखंड में घट रही आदिवासियों की जनसंख्या
    Headline

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देवघर में झारखंड सरकार पर किया जोरदार प्रहार ,कहा – झारखंड में घट रही आदिवासियों की जनसंख्या

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    देवघर की इस भूमि के कंकर-कंकर में शंकर का वास है

    Deoghar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देवघर के जसीडीह के इफको ग्राउंड में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार में राज्य में लूट मची है। शाह ने लोगों से हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

    शाह ने अपने भाषण की शुरुआत ‘जय जोहार’ के साथ की। उन्होंने कहा कि देवघर की इस भूमि के कंकर-कंकर में शंकर का वास है। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा और कहा- यहां आदिवासी बेटियों की निर्मम हत्या हो रही है और आप (हेमंत) ‘वोट बैंक’ की राजनीति कर रहे हो। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिए राज्य में आदिवासी महिलाओं से शादी कर जमीन हड़प रहे हैं ।उन्होने झारखंड सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा की देश में झारखंड सरकार सबसे भ्रष्ट है ।यहां भ्रष्टचार, अनियमितताऔर राजस्व की लूट मची हुई है।

    अमित शाह ने दावा किया कि हेमंत सोरेन सरकार के सत्ता में रहने के दौरान झारखंड में जनसांख्यिकीय परिवर्तन हुआ है, जिसके कारण ‘आदिवासी’ आबादी का प्रतिशत कम हुआ है।उन्होने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से बड़े पैमाने पर घुसपैठ के कारण आदिवासियों की आबादी 35 प्रतिशत से घटकर 24 प्रतिशत हो गई है। वोट बैंक के लालच में यहां घुसपैठिए घुसाए जा रहे हैं, वो आदिवासियों की जमीन हथिया रहे हैं ।बच्चियों पर अत्याचार कर रहे हैं और हेमंत बाबू, मुस्कराते हुए यह सब देख रहे हैं।इस क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है। चुनाव आ रहे हैं ।जनता खुद हिसाब कर देगी।

    ‘झारखंड में सभी लोकसभा सीटें जीतेगी बीजेपी’

    अमित शाह ने आगे कहा- हेमंत सोरेन सरकार देश में सबसे भ्रष्ट है। कोई मंत्री-मुख्यमंत्री बनता है तो हाथ से करप्शन करता है लेकिन यहां तो ट्रैक्टर और रेलवे के वैगन से भ्रष्टाचार करना शुरू कर दिया गया है। संसाधनों को लूटा जा रहा है। लोग राज्य में इस सरकार को सत्ता से बेदखल कर देंगे क्योंकि यह ‘विकास की आकांक्षाओं’ को पूरा करने में विफल रही, जिसके लिए अलग राज्य बनाया गया था। शाह ने कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव में भाजपा राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि विकास चाहिए तो 2024 में कमल खिलाएं। इस बार लोकसभा के चुनाव में सभी सीट भाजपा की झोली में लाने का संकल्प लें। कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाते हुए अमित शाह ने कहा कि यह संथाल की भूमि आजादी का इतिहास लिखने वाली धरती है।

     केंद्रीय गृह मंत्री ने रखी 450 करोड़ की लागत के नैनो यूरिया संयंत्र की आधारशिला रखी 

    केंद्रीय गृह मंत्री ने देवघर में 450 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नैनो यूरिया संयंत्र और भारतीय किसान उर्वरक सहकारी (इफको) की टाउनशिप की आधारशिला रखी। यह भारत का पांचवां नैनो यूरिया संयंत्र होगा।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल गुजरात में दुनिया के पहले नैनो यूरिया संयंत्र का उद्घाटन किया था। संयंत्र की आधारशिला रखते हुए शाह ने कहा, नैनो यूरिया से किसानों को फायदा होगा और इसे पहले ही पांच देशों को निर्यात किया जा रहा है।
    नैनो यूरिया फसल उत्पादकता, मृदा स्वास्थ्य और उपज की पोषण गुणवत्ता में सुधार करता है और इसका उद्देश्य पारंपरिक यूरिया के असंतुलित और अत्यधिक उपयोग का समाधान करना है। इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने कहा कि संयंत्र अगले साल दिसंबर में चालू होने वाला है। अवस्थी ने कहा कि संयंत्र का निर्माण 300 करोड़ रुपये की लागत से और टाउनशिप का निर्माण 150 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

    इससे पूर्व अमित शाह ने देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सपत्नीक षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। मंदिर के पुरोहितों ने बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करवायी। इस मौके पर झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने उन्हें मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया।अमित शाह बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मैहर गार्डेन पहुंचे।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पूर्वाह्न 11:45 बजे विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट उतरे। एयरपोर्ट पर राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास, झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, देवघर के विधायक नारायण दास, संथाल परगना के उप महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट एवं वरीय जनप्रतिनिधियों ने भी अमित शाह का स्वागत किया।

     

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आदिवासी जनसंख्या झारखंड सरकार देवघर देवघर न्यूज भाजपा भ्रष्टाचार विजय संकल्प रैली
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.