Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 16:52
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»गंगा नदी पर निर्माणाधीन डबल लाइन रेल पुल 2023 में होगा तैयार, केंद्रीय बजट में किया गया राशि का प्रावधान
    Headline

    गंगा नदी पर निर्माणाधीन डबल लाइन रेल पुल 2023 में होगा तैयार, केंद्रीय बजट में किया गया राशि का प्रावधान

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    बेगूसराय। कोरोना संक्रमण एवं बीते वर्ष गंगा के जलस्तर में हुई भारी वृद्धि के कारण सिमरिया और पटना जिला के मोकामा के बीच गंगा नदी पर राजेन्द्र सेतु (सिमरिया पुल) के बगल में बन रहा डबल लाइन रेल पुल  का निर्माण करीब एक वर्ष विलंब से 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। पुल का निर्माण जून 2022 तक पूरा होना था। समय पर निर्माण कार्य को गति देने के लिए मंगलवार को जारी किए केंद्रीय बजट में इस पुल के निर्माण के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। राशि के प्रावधान से उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर नजर रख रहे हैं तथा सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल पुल बनकर तैयार हो जाएगा। सोमवार को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के जीएम अनुपम शर्मा ने भी इरकॉन एवं रेल अधिकारियों के साथ समीक्षा कर निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

    पुल निर्माण में लगे अधिकारियों के अनुसार 18 पीलर पर 17 स्पेन के स्टील स्ट्रक्चर के डबल रेल ट्रैक वाले 1.86 किलोमीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर करीब एक हजार करोड़ रुपया खर्च होगा। पुल निर्माण कर रहे अभियंता ने बताया कि डबल रेल ट्रैक पुल के उत्तरी छोर बरौनी की ओर सिमरिया तथा दक्षिणी छोर क्यूल जाने वाले रूट में रामपुर-डुमरा एवं पटना की ओर जाने वाले रूट में औंटा टाल में मिलेगी। औंटा टाल एवं रामपुर-डुमरा मिलाकर नौ किलोमीटर लंबा एप्रोच रोड बन रहा है। इसमें तीन जगह हाथीदह जंक्शन, औंटा एवं रामपुर के समीप आरओआर (रेल लाइन के ऊपर रेल पुल) का निर्माण चल रहा है। यह तीन आरओआर बिहार के अद्भुत होगा, इसके साथ हाथीदह में एनएच-80 पर एक रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) तथा हाथीदह जंक्शन एवं औंटा के समीप दो जगह रेल ऊपरी ब्रिज (आरओबी) निर्माण और आठ पुल-पुलिया का निर्माण हो रहा है।

    उल्लेखनीय है कि आजादी के बाद देश को पूर्वोत्तर हिस्सों से जोड़ने तथा पूर्वी सीमा पर सेना की आवाजाही सुगम बनाने के लिए बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के प्रयास से गंगा नदी पर देश का सबसे पहला रेल और सड़क पुल यहां बना था। तब से यह पुल देश के विकास और सामरिक मुद्दों के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इस पुल के बाद देशभर में गंगा नदी पर कई पुल बने, इसके बावजूद राजेन्द्र सेतु की उपयोगिता बढ़ती गई लेकिन राजेन्द्र सेतु के रेल मार्ग में सिंगल रेल ट्रैक रहने के कारण बरौनी की ओर से राजेन्द्र पुल एवं दिनकर ग्राम स्टेशन तथा उस पार से औंटा एवं रामपुर-डुमरा के समीप ट्रेनों को लंबे समय तक खड़ा करना पड़ता है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जब इस भीषण समस्या पर नजर गई तो उन्होंने यहां नए पुल का सेक्शन करवा कर खुद उसका शिलान्यास किया और काम काफी तेजी से चल रहा है। यह दो लेन रेल पुल बन जाने से चीन समेत देश के अन्य सीमा पर जरूरत के अनुसार सभी सामग्री तेजी से पहुंच सकेगी। दो लेन रेल पुल के साथ हाथीदह जंक्शन के ऊपरी प्लेटफॉर्म पर आधुनिक सुविधाओं से लैस चार रेल ट्रैक और चार सौ मीटर लंबे प्लेटफार्म का निर्माण होना है। प्लेटफार्म पर चढ़ने के लिए लिफ्ट समेत सभी अत्याधुनिक सुविधाएं रहेगी। फिलहाल रेलवे इस पुल के निर्माण के लिए काफी तेजी से काम कर रही है तथा केंद्र सरकार द्वारा बजट में राशि का प्रावधान किए जाने से लोगों में आशा का संचार हुआ है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    गंगा नदी बेगूसराय न्यूज राजेंद्र सेतृ रेल पुल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.