Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 8 September 2026 || 20:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»banka: अनियंत्रित होकर ऑटो पेड़ से टकरायी, दो महिला समेत तीन की मौत
          Headline

          banka: अनियंत्रित होकर ऑटो पेड़ से टकरायी, दो महिला समेत तीन की मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 3, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          banka:  बांका-पोखरिया मुख्य मार्ग पर दुधारी पुल समीप सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि  घटना में तीन महिला समेत चार लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये। मृतकों में जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत काला विशनपुर गांव की शारदा देवी(65 ) पति फूलेश्वर पासवान, प्रसादी याद व(70 ) पिता स्व. झापड़ यादव व जमुई जिले के ही दुबरातरी गांव की उषा देवी(45 ) पति बालदेव राम के नाम शामिल है।  घटना में ऑटो पर सवार जमुई जिला के काला विशनपुर गांव की तारा देवी, मंजू देवी, चंपा देवी व एतवारी पासवान गंभीर रुप से जख्मी हो गये।

          जानकारी के अनुसार जमुई जिला से एक ऑटो तेज रफ्तार से बांका की ओर आ रही थी। इसी दौरान घटनास्थल के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक ताड़ के पेड़ से जा टकरायी। जिसमें उक्त तीनों की मौत मौके पर ही हो गयी।  इस घटना के बाद ऑटो चालक मौके पर से फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद शारदा देवी, प्रसादी यादव व उषा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं तारा देवी व मंजू देवी की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया। जबकि एतवारी पासवान व चंपा देवी का इलाज जारी है।

          जख्मियों ने बताया कि सभी जमुई से झारखंड के गोड्डा में मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप में आंख का ऑपरेशन कराने जा रहे थे। इसी बीच यह घटना घट गयी। उधर थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक के द्वारा तीन लोगों की मौत की पुष्टि की गयी। अन्य जख्मियों का इलाज किया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

          टक्कर पेड़ बांका न्यूज मौत सड़क हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          September 8, 2026

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          September 8, 2026

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          September 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          भागलपुर में बाढ़ का कहर: गांवों से पॉश कॉलोनियों तक डूबा शहर, संकट बढ़ा,गोराडीह में दो दर्जन गांव जलमग्न, सड़क पर दो फीट पानी

          दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक,ईस्ट जोन ने पहली पारी में ठोके 708 रन

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.