Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 01:19
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Begusarai: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शव छुपाने जा रहे दो युवक गिरफ्तार
    Headline

    Begusarai: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शव छुपाने जा रहे दो युवक गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 12, 2023Updated:August 13, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Begusarai: बेखौफ अपराधियों ने बीते रात एक बड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना एफसीआई सहायक थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के समीप की है। मृतक  की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर निवासी आशुतोष कुमार हैं। अपराधियों ने रात में फोन करके बुलाया और रात करीब 11 बजे सात गोली मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद अपराधी शव को छुपाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर घटना में शामिल शेष दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    घटना के संबंध है बताया जा रहा है कि आशुतोष पटना में सपरिवार रहकर पटना एवं बेगूसराय प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे। 15 दिन से बेगूसराय के लिए होटल में रहकर जमीन की डीलिंग कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10:30 बजे कुछ लोगों ने इन्हें फोन करके बुलाया। वह अपने इनोवा से चालक एवं भतीजा के साथ जीरोमाइल के समीप स्थित रॉयल होटल पहुंचे तथा दोनों को नीचे ही रुकने को कहा।

    इसी दौरान अपराधियों ने जब ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी तो आवाज सुनकर चालक एवं भतीजा छुप गया। हत्या के बाद शव को लेकर चार बदमाश स्कॉर्पियो से एनएच-28 की ओर भागने लगे। लेकिन किसी ने घटना की सूचना डायल 112 पर दे दी तो पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया। बगराहा डीह से आगे एनएच के किनारे वाहन लगाकर अपराधी शव को ठिकाने लगा रहे थे।

    इसी दौरान तेघड़ा थाना की गाड़ी पहुंच गई तो स्कॉर्पियो सवार भाग निकले, जबकि शव के पास मौजूद दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बड़ी वारदात के बाद विभिन्न थाना की पुलिस लगातार छापेमारी एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी गिरफ्तार दोनों से पूछताछ में जुटे हुए हैं। घटनास्थल से कुछ खोखा भी बरामद किया गया है। होटल में उपर से सीढ़ी तक खून बिखरा है तथा होटल वाले फरार हैं।

    परिजनों का कहना है कि विश्वकर्मा चौक सदानंदपुर बलिया के समीप 18 धूर जमीन खरीदने की बात तय हुई थी। देर रात बीहट के एक व्यक्ति ने आशुतोष को फोन करके पैसा जीरोमाइल के समीप उक्त होटल में पहुंचाने को कहा। पैसा पहुंचाने के दौरान उनकी हत्या की गई है। इस मामले में चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

    एसपी योगेन्द्र कुमार ने आज बताया कि रात करीब 12:10 बजे सूचना मिली कि एफसीआई सहायक थाना क्षेत्र में पांच लोग पार्टी कर रहे थे। पार्टी के दौरान सदानंदपुर निवासी स्व. (डॉ.) सच्चिदानंद सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार सिंह को भूमि विवाद को लेकर अमृत सिंह, तीरथ सिंह, राकेश गौतम एवं लक्ष्मण गौतम ने गोली मारकर घायल कर दिया।

    सूचना मिलने के 15 मिनट के अंदर ही सदर डीएसपी अमित कुमार समेत एफसीआई ओपी प्रभारी, जीरोमाइल ओपी प्रभारी और अपने सशस्त्र बल मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद स्थानीय लोगों से प्रारंभिक पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि घटना के तुरंत बाद सभी आरोपित अपने स्कॉर्पियो गाड़ी से आशुतोष को लेकर एनएच-28 से तेघड़ा की ओर भाग गए हैं। उसके बाद रात करीब दो बजे उक्त वाहन की दिशा में पीछा करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर इस घटना में शामिल दो अपराधी रतनपुर निवासी राकेश गौतम एवं लक्ष्मण गौतम को तेघड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद फुलवरिया थाना क्षेत्र के राजा चिमनी के समीप से आशुतोष कुमार का शव बरामद किया गया।

    एसपी ने बताया कि मृतक जमीन का कारोबार करता था और सभी एक-दूसरे को पहचानते थे। प्रथम दृष्टया जमीन कारोबार और पार्टी के दौरान उसकावे में हत्या की आशंका प्रतीत हो रही है। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना में शामिल अमृत सिंह एवं तीरथ सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसके लिए एसडीओ सदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    गोली जमीन कारोबारी पार्टी बेगूसराय न्यूज हत्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.