गुमला।
सिसई थाना क्षेत्र के सिसकारी गांव के जोगा मकड़ा पहाड़ के निकट दो युवको की लाठियो से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गुरूवार की देर रात की है। मृतको की पहचान बिहार के सीतामढ़ी निवासी रंजीत कुमार साहू (29) व मोतिहारी के रंजीत कुमार साह (25) के रूप में की गई है। दोनो युवक मोटरसाईकिल से फेरी कर साड़ी बेचने का काम करते थे। जानकारी अनुसार मंगलवार को साड़ी की कीमत को लेकर स्थानीय युवको से उनका विवाद हो गया था। स्थानीय युवको द्वारा दोनो को जबरन कहीं ले जाते देखा गया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह दोनो का शव मकड़ा पहाड़ के पास बरामद हुआ। बताया जाता है कि मृतक अपने अन्य साथियो के साथ सिसई में एक भाड़े के मकान में रहते थे। जब दोनो बुधवार की शाम तक घर नहीं लौटे, तो उनके अन्य साथियों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बहरहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है और शवो को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।