Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 02:44
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बब्बर खालसा के दो आतंकी ढाई किलो आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार, आईएसआई समर्थित आतंकी साजिश नाकाम,c
    Headline

    बब्बर खालसा के दो आतंकी ढाई किलो आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार, आईएसआई समर्थित आतंकी साजिश नाकाम,c

    today post liveBy today post liveOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Punjab News:- पंजाब पुलिस ने त्योहारी सीजन से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने आईएसआई समर्थित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार आतंकियों के पास से ढाई किलो आरडीएक्स बरामद किया गया है।

    पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई बुधवार देर रात की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर बीकेआई का एक मॉड्यूल पंजाब में सक्रिय है और किसी बड़े हमले की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर दोनों आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया।

    डीजीपी ने बताया कि पकड़ा गया नेटवर्क यूके आधारित हैंडलरों निशान और आदेश के जरिए संचालित हो रहा था। यह पूरा मॉड्यूल बीकेआई के मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देशों पर काम कर रहा था, जो पाकिस्तान से आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से आरडीएक्स के स्रोत और साजिश के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरडीएक्स पाकिस्तान से पंजाब भेजा गया था, जिसका उपयोग किसी बड़े आतंकी हमले में किया जाना था। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस इस तरह की आतंकी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने यह भी बताया कि मामले में आतंकी गतिविधि निरोधक अधिनियम (UAPA) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों और विदेशी लिंक की भी पड़ताल कर रही हैं।

    इस कार्रवाई से त्योहारी सीजन में पंजाब में संभावित बड़ी आतंकी वारदात टल गई है। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और काउंटर इंटेलिजेंस ऑपरेशन को और मजबूत किया जाएगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आईएसआई समर्थित आतंकी साजिश पंजाब आतंकी गिरफ्तारी पंजाब पुलिस ऑपरेशन बब्बर खालसा आरडीएक्स हरविंदर सिंह रिंदा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.