Monday, 20 May 2024 || 19:12

जहानाबाद।

 जहानाबाद के मखदुमपुर बाजार के एनएच-83 पर बुधवार को एक दो मंजिला मकान  भरभराकर गिर गयी। हलांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। जिस समय घटना हुई उस समय पूरे मकान में ताला बंद था। इस तरह एक बड़ा हादसा  टल गया। गौरतलब हो की  एनएच-83 पटना को गया से जोड़ती है। मार्ग पर वाहनों का आवागमन   सर्वाधिक  होता है, लेकिन लाॅकडाउन के वजह से वाहनों का परिचालन कम हो गया है। मकान गिरने की जोरदार आवाज से आसपास लोग जुट गये।  मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया सोशल मीडिया पर डाला है। घटना के बाद सीओ राजीव रंजन और मखदुमपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से मलवा हटाने का कार्य चल रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version