WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Gaya News:- लुटुआ थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची से गैंगरेप की वारदात हुई। रविवार रात बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान दो नाबालिग लड़के वहां पहुंचे। बच्ची को डरा कर पुराने स्कूल भवन के पास ले गए। वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची की चीख सुनकर कुछ बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।
घटना के बाद गांव में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है। सिटी एसपी रामानंद कौशल ने कहा, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

