रांची।
नामकुम पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की हैं। पकड़े गए अपराधियों की शिनाख्त कुंदन कुमार गिरी के रुप में की गई है। जबकि मोहम्मद शाहरुख और आकाश राय उर्फ मोनू भागने में सफल रहा। इनके पास से पांच पिस्टल, 127 जिंदा गोली, एक पिस्तौल और अमन साहू गिरोह का 15 पीस पर्चा बरामद किया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने सोमवार को नामकुम थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा और लातेहार के एसपी की गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में अमन साहू गिरोह के सक्रिय सदस्य एक सदस्य कुंदन कुमार गिरी को गिरफ़तार किया गया। जबकि
मोहम्मद शाहरुख और आकाश राय को भागने में सफल रहा। एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में लातेहार पुलिस की टीम भी शामिल थीं। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि शहर के कुछ लोगों की हत्या कर दहशत फैलाने और लेवी वसूलना इनका उद्देश्य था।
गौरतलब हो कि गत रविवार को चतरा पुलिस ने टंडवा थाना क्षेत्र से अमन साहू गिरोह के छह अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। गिरोह के सदस्य लातेहार के फुलवसिया रेलवे साइडिंग पर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। अमन साहू वर्तमान में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार रांची में बंद है और यहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। अमन के जेल में बंद होने के बावजूद भी उसकी सक्रियता कम नहीं हुई है। जेल से ही अपने गिरोह के अपराधियों को दिशा निर्देश दे रहा है।