गिरिडीह।
कोयला तस्करी के आरोप में मंगलवार को धरे गए छह लोगों में दो डुमरी थाना परिसर से चकमा देकर फरार हो गए। दोनों की तलाश जारी है। बुधवार को पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी अनुसार एसपी अमित रेणू के निर्देश पर कोयला तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर मंगलवार को पिपराडीह के पास छह तस्करों को पकड़ा गया। जिसमें महादेव मरांडी ,धनीलाल हांसदा, चंदन कुरवा निवासी महावीर बेसरा, राजेंद्र मरांडी, लालदेव बेसरा और बोकारो के महादेव हेंब्रम शामिल है। सभी अवैध खनन कर छह बाइक पर लादकर उत्तराखंड ले जा रहे थे।
गिरफ्तारी की सूचना पर राजेंद्र और लालदेव के परिजन उनसे मिलने थाना पहुंचे थे। इस दौरान परिजनों से बात करते-करते दोनों वहां मौजूद चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया कि फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


