गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना के उदनाबाद गांव स्थित कोईमारा नदी में गुरुवार को दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। आपस में चचेरे भाई थें। मृतकों में गांव के मुरली राम के 12 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार और गोपाल राम के 14 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार शामिल है। घटना के बाद पूरे उदनाबाद में कोहराम मच गया
जानकारी अनुसार दोनों बच्चे नहाने के लिए कोइमारा नदी गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। इससे पानी में डूबने से दोनों की मौत गयी। घटना गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुटी, और दोनों बच्चों के शव को बाहर निकालकर सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी मिलने के बाद महतोडीह पुलिस पिकेट की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची।


