Tuesday, 21 May 2024 || 02:01

Katihar:  जिले के कदवा पंचायत अंतर्गत वृन्दाबाड़ी गांव के दो बच्चे की बाढ़ के पानी में डूबने से बुधवार को मौत हो गई। दोनों बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे। मृतक बच्चों में वृन्दाबाड़ी निवासी कमलेश साह के 14 वर्षीय पुत्र निरज कुमार साह एवं शिव कुमार यादव के 12 वर्षीय पुत्री कसक प्रिया शामिल हैं। दोनों बच्चे पास के ही आनंदी मध्य विद्यालय कदवा से पढ़कर शिवगंज पुल के निकट से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच दोनों बच्चे गहरा पानी मे चले गए। जिस कारण दोनों बच्चों का मौत हो गयी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पानी मे डूबे दोनों बच्चों के शव को खोज कर बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त सड़क मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बनाया गया था। सड़क निर्माण कार्य के कुछ ही दिन बाद उक्त सड़क बाढ़ के पानी के बहाव की वजह से कट गया। जिसकी जानकारी सांसद को दिए जाने के बाद अबतक डायवर्शन का निर्माण कर नहीं करवाया गया। जिसका खामियाजा दो बच्चों को अपनी जान गवाकर भुगतना पड़ा। घटना की जानकारी पर नव पदस्थापित अंचल पदाधिकारी दिनेश प्रसाद घटना स्थल पर पहुंच कर कागजी प्रक्रिया के बाद अंत्यपरीक्षण हेतु कटिहार भेजने का निर्देश दिया। लेकिन नीरज के परिजनो ने अंत्यपरीक्षण हेतु ले जाने से इनकार कर दिया। वहीं कागजी प्रक्रिया के बाद कदवा पुलिस द्वारा कसक प्रिया के शव को अंत्यपरीक्षण हेतु कटिहार भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी डॉ. चंद्रभूषण ठाकुर, भाजपा नेता प्रभात मिश्रा आदि ने दुख व्यक्त करते हुए मृतक बच्चों के परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग प्रशासन से किया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version