Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 00:17
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पिता की बीमारी व आर्थिक तंगी से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या
    Headline

    पिता की बीमारी व आर्थिक तंगी से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    बेगूसराय।  पिता की बिमारी और आर्थिक तंगी से परेशान एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव की है, मृतक छात्रा की पहचान चांदपुरा गांव निवासी गणेश महतो की पुत्री काजल कुमारी है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि काजल कुमारी के पिता गणेश महतो लीवर ट्यूमर से पीड़ित हैं तथा अपनी पत्नी के साथ इलाज कराने के लिए बरेली गए हुए हैं।  काजल गांव में अपने छोटे भाई के साथ रहकर स्नातक प्रथम खंड में पढ़ाई एवं पारा मेडिकल की तैयारी कर रही थी। इलाज और परिवार चलाने के लिए माता-पिता ने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से कर्ज लिया था। लेकिन बीमारी के कारण स्वयं सहायता समूह का किस्त समय पर जमा नहीं कर पा रहे थे तथा कई किस्त ड्यूज में चल रहा था।

    कर्ज लौटाने का दबाव दिए जाने पर घर में रखा अनाज बेचकर उसने कुछ रकम चुकाया था। लेकिन कर्ज का किस्त सहित पूरा रकम जमा करने के लिए फाइनेंस कंपनी द्वारा काजल पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन माता-पिता के इलाज में बाहर रहने से कर्ज चुकाने में काजल असमर्थ थी और इलाज के लिए पैसा नहीं पूरा होने पर बरेली में पिता का भी इलाज नहीं हो पा रहा। घर में भोजन की भी समस्या हो गई थी। इसी दबाव में आकर देर रात काजल ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

    सोये भाई ने जगने पर जब बहन को फंदा में लटका देख कर हल्ला किया तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया तथा गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि काजल के एक भाई की मृत्यु पिछले वर्ष 27 जुलाई को पोखर में डूबने के कारण हो गई थी। इसके बाद भाई के निधन के मौत के ठीक एक साल पूरा होने की रात्रि में वह अपने घर में फंदा लगाकर झूल गई।

    ग्रामीणों का कहना है कि काजल पढ़ने में काफी तेज थी तथा मैट्रिक एवं इंटर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया था। वह कुछ बनना चाहती थी, लेकिन ईश्वर को कुछ और मंजूर था, पढ़ाई लिखाई में काफी तेज लड़की के असामयिक निधन से गांव में शोक की लहर छा गई है। घटना की सूचना मृतका के माता-पिता को दी गई है

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आत्महत्या आर्थिक तंगी छात्रा बीमारी बेगुसराय न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.