देवघर।
जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के बलिया चौकी के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। मृतको की पहचान ऋषभ राज(17) और उसकी चचेरी बहन इशिता तान्या(14) के रूप में की गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणो की जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार इशिता तान्या का परिवार बलिया चौकी का रहने वाला है। उसका चचेरा भाई ऋषभ स्कूटी से पहुंचाने बलिया चौक जा रहा था। इस दौरान स्कूटी के पेड़ से टकराने के कारण दोनो की मौत मौके पर हो गई। स्थानीय लोगो के अनुसार घटना सुबह 7 बजे हुई है। स्कूटी के अनियंत्रित होने के बाद पेड़ से टक्कर से यह हादसा हुआ है। जानकारी मिली है कि घुमावदार रास्ते पर सामने से आ रही ट्रक से बचने के दौरान यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंचे पुलिस मामले की जांच कर रही है।


