Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 02:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ramgarh:  झारखंड की चुटूपाली घाटी में ब्रेक फेल होने के बाद ट्रेलर बस से टकराया, हादसे में पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत
          Headline

          Ramgarh:  झारखंड की चुटूपाली घाटी में ब्रेक फेल होने के बाद ट्रेलर बस से टकराया, हादसे में पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 25, 2023Updated:April 25, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ramgarh:  जिले की चुटूपालू घाटी में मंगलवार) सुबह हुए एक सड़क हादसे में रांची में पदस्थ एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी को अस्पताल भेजा गया है। रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने इसकी पुष्टि की है। हादसे में मरने वाला पुलिसकर्मी रांची में ही तैनात था। घटना में मारे गए लोगों में रातू रोड रांची निवासी 66 वर्षीय वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुखिया जी , नालंदा, बिहार निवासी 22 वर्षीय अरविंद कुमार व एक अन्य के नाम शामिल है। जबकि घायलों में 29 वर्षीय पटना निवासी धर्मेंद्र कुमार, 40 वर्षीय बिहार शरीफ निवासी सनोज राम, 13 वर्षीय बख्तियारपुर निवासी गोलू कुमार, 20 वर्षीय अभिषेक कुमार, प्रमोद कुंवर, बिहार शरीफ निवासी 35 वर्षीय सुजीत कुमार, पटना निवासी 51 वर्षीय जितेंद्र सिंह, बिहार शरीफ निवासी अनंत प्रसाद महतो, 22 वर्षीय सुशील कुमार, 13 वर्षीय रितेश कुमार, बिहार शरीफ नूर सराय निवासी 38 वर्षीय टूसन प्रसाद, 36 वर्षीय तरुण कुमार, नालंदा निवासी 46 वर्षीय रेणु कुमारी, नवीन कुमार आदि शामिल हैं।

           घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार यात्रियों से भरी बस   बख्तियारपुर (बिहार) से रांची जा रही  थी। इसी दौरान दूसरे लेन पर रांची से आ रहे ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होने के बाद ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़कर दूसरे लेन से रांची जा रही बस को टक्कर मार दी। जिससे बस घाटी में ही पलट गयी और बस पुरी तरह ध्वस्त हो गया ।साथ ही ट्रेलर भी घाटी में पलट गया और उसके परखच्चे उड़ गये। जिससे यह हादसा हुआ है। ट्रेलर पलटने से खलासी उसमें बुरी तरह फंस गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।पांच छह बस यात्री गंभीर है जिन्हे रांची रिम्स रेफर की बात चल रही है।

          थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि यह हादसा एक अनियंत्रित ट्रेलर की वजह से हुआ। ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया। वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे लेन में पहुंचकर बस से टकरा गया। इस टक्कर के बाद दोनों वाहन घाटी में पलट कर खाई में गिर गए। उन्होंने बताया कि घायलों में कई की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के बाद रांची-रामगढ़ लेन पर कई घंटे तक यातायात बाधित रहा।

          चुटूपाली घाटी ट्रेलर पुलिसकर्मी बस मौत रामगढ़ न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          September 10, 2026

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          September 10, 2026

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          September 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.