Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 2 May 2026 || 19:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
          Headline

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 2, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Koderma News:  जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूल परिसर के पीछे  पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

          मृतक छात्र की पहचान पाण्डेयडीह निवासी विकास साव के पुत्र विनय कुमार उर्फ सागर कुमार के रूप में हुई है। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाण्डेयडीह में चौथी कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार, सागर रोज की तरह शनिवार सुबह स्कूल गया था, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि यह उसका आखिरी दिन होगा।

          पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्याह्न भोजन के बाद सागर अचानक स्कूल से लापता हो गया। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आया, तो स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। आसपास के तालाब, कुएं और खेतों में खोजबीन की गई।

          खोज के दौरान स्कूल के पीछे खेत में सिंचाई के लिए बने एक गहरे गड्ढे में पानी के बीच सागर का शव तैरता हुआ मिला। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। जानकारी अनुसार छात्र शौच के लिए स्कूल से बाहर गया था।

          घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल में बच्चों की निगरानी की व्यवस्था बेहद कमजोर है। बताया गया कि विद्यालय में लगभग 162 बच्चों पर मात्र चार शिक्षक ही तैनात हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

          मृतक के पिता ने कहा कि अगर शिक्षकों ने समय रहते बच्चों पर ध्यान दिया होता, तो उनके बेटे की जान बच सकती थी। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

          इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह घटना एक बार फिर स्कूलों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, जिसे नजरअंदाज करना अब भारी पड़ सकता है।

          इस खबर को भी पढ़ें :

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          kodarma-school-student-drowning-case-negligence-allegation
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          May 2, 2026

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          May 2, 2026

          साइबर पुलिस ने किया मोतिहारी में क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा, 70 लाख कैश बरामद,50 करोड़ USDT ट्रांजैक्शन उजागर,चार गिरफ्तार

          May 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          साइबर पुलिस ने किया मोतिहारी में क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा, 70 लाख कैश बरामद,50 करोड़ USDT ट्रांजैक्शन उजागर,चार गिरफ्तार

          भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, आंध्र नंबर कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.