Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 17:32
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»अरेराज स्थित सोमेश्वरधाम का होगा पर्यटकीय विकास, 106 करोड़ होगे खर्च
    Headline

    अरेराज स्थित सोमेश्वरधाम का होगा पर्यटकीय विकास, 106 करोड़ होगे खर्च

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Motihari News: बिहार के काशी कहे जाने वाले अरेराज स्थित प्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ धाम के पर्यटकीय विकास को लेकर राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दिया है। मनोकामना पूरक पंचमुखी सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर और उसके आसपास के स्थलों के चौमुखी विकास के लिए 106 करोड़ रुपये खर्च किये जायेगे।

    नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर के विकास की घोषणा करने की घोषणा की थी ।जिसके बाद पिछले एक माह के अंदर ही जिला प्रशासन व बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने स्थलीय निरीक्षण के उपरांत डीपीआर तैयार कर सौंप दिया था। जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। जिसकी सूचना मिलते ही अरेराज सहित पूरे जिलेवासियो में हर्ष व्याप्त है।

    लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ ही स्थानीय प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक सुनील मणि तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया है। यहां बता दे कि जिला मुख्यालय से दक्षिण करीब 28 किलोमीटर दूरी पर गंडक नदी के तलवटी अरेराज में विराजमान बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर का वर्णन रामायण सहित कई वेद पुराणों में है।ऐसी मान्यता है,कि सोमेश्वरनाथ को जलाभिषेक से पुत्र प्राप्ति के सभी मनोकामना पूरी होती है। यहां अंनत चतुर्देशी,महाशिवरात्रि, बसंत पंचमी सावन व भाद्र मास में बड़ी संख्या में बिहार के विभिन्न जिलो के साथ ही यूपी और नेपाल से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते है। इस महत्व को देखते हुए पिछले कई सालो से यहां के पर्यटकीय विकास करने की मांग की जा रही थी।जिसकी स्वीकृति मिल गई है।

    बिहार सरकार द्धारा जारी पत्र में बताया गया है,कि पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत सोमेश्वरनाथ मंदिर, अरेराज में पर्यटकीय विकास कार्य हेतु प्राक्कलित राशि 54,22,60,300/- (चौवन करोड़ बाईस लाख साठ हजार तीन सौ) रुपये से दो अदद पुल निर्माण हेतु प्राक्कलित राशि 15,79,58,000/- (पन्द्रह करोड़ उनासी लाख अनठावन हजार) रुपये के साथ कुल राशि 70,02,18,300/–(सत्तर करोड़ दो लाख अठारह हजार तीन सौ) रुपये एवं पथ निर्माण विभाग द्वारा पथ प्रमंडल मोतिहारी अन्तर्गत अरेराज शिव मंदिर से फतुहा चौक पथ के कि०मी० 0.00 से 10.30 कि०मी० के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु प्राक्कलित राशि 36,52,05,000/- (छत्तीस करोड़ बावन लाख पांच हजार) रुपये कुल योग 106,54,23,300/- (एक अरब छः करोड़ चौवन लाख तेइस हजार तीन सौ) रुपये मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाती है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Nitish Kumar Someshwarnath Dham Someshwarnath Mahadev Temple tourist development
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.