Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 16:09
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»टोटो चालक की गला रेतकर हत्या , आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम
    Headline

    टोटो चालक की गला रेतकर हत्या , आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 27, 2022Updated:September 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    भागलपुर। जिले के सबौर थाना क्षेत्र के धनकर स्थित बागीचे से मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की हत्या तेज धारदार हथियार से गला रेत कर की गई है। मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म के भी निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या होने से पहले उसके साथ काफी मारपीट की गई है। फिर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। मृतक की पहचान ततारपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट निवासी कृष्ण मोहन सिंह के बेटे देव कुमार सिंह के रूप में हुई है।

    इधर हत्या के विरोध में मंगलवार को नया बाजार चौक पर घंटों ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। उल्लेखनीय है कि आज सुबह सबौर थाना क्षेत्र के धनकर बगीचे से एक फोटो चालक का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजन और आम लोगों ने शव लेकर नया बाजार चौक को जाम कर दिया और टायर जलाकर जमकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

    हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि हत्याकांड के अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उधर मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। जाम को देखते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।

    अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा है कि सरकार के द्वारा दिए जाने वाले मुआवजा सहित अन्य राहत दिया जाएगा। उधर आक्रोशित लोग अपराधी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। जाम को देखते हुए एसपी सिटी सहित कई थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग अपनी मांगों पर डटे रहे।

    आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे। परंतु आक्रोशित ग्रामीणों ने सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। उसके बाद एसपी शुभम आर्य प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द आपको 4 लाख रुपया एवं बच्चों के पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। तब जाकर परिजन और ग्रामीणों ने जाम हटाया।

    देव कुमार सिंह टोटो चलाया करता था। बीते रात में 11 बजे परिजन से उसकी बात भी हुई थी। देर रात अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। हत्या का कारण अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर घटना की सूचना पर सबौर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गई है।  घटना को अंजाम देने के बाद टोटो और मोबाइल लेकर अपराधी फरार हो गए हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.