Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 15:54
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Koderma. अरकोशा के लोगों के स्वावलंबन की राह झारखंड के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए नजीर: राज्यपाल
    Headline

    Koderma. अरकोशा के लोगों के स्वावलंबन की राह झारखंड के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए नजीर: राज्यपाल

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Koderma:  राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार को अपने कोडरमा दौरे के क्रम में  मरकच्चो प्रखंड के अरकोशा गांव में जनता से सीधा संवाद किया। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने संबोधन में कहा कि एक दरवाजा बन्द होता है, ईश्वर दूसरा दरवाजा खोलते हैं, जो अरकोशा ग्राम वाले लोगों के लिए हुआ। उन्होंने कहा कि मेरा गाँव भी छोटा गाँव था जहाँ विभिन्न समस्याएं थीं और आज यह तिरुपुर कॉर्पोरेशन अंतर्गत आता है और बिजली, पानी, विद्यालय, सड़क सुविधा के साथ औद्योगिक विकास भी हुआ।

    उन्होंने कहा इस ग्राम का त्याग सराहनीय है।  यहाँ के लोगों में स्वावलंबन की राह झारखंड के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।  उन्होंने यहाँ की शत प्रतिशत साक्षरता, नशा मुक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों की नियुक्ति होगी। विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु पृथक आयोग गठन हेतु राज्य सरकार से वार्ता हुई है।

    उन्होंने कहा कि अरकोशा के लोगों के त्याग को व्यर्थ नहीं जाने देंगे, इस क्षेत्र में मत्स्य की संभवानाओं को देखते हुए केंद्रीय मत्स्य राज्य मंत्री से वार्ता करेंगे और उनसे यहाँ आने के लिए कहेंगे। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैं देश के जिस कोने में जाऊँगा, अरकोशा के स्वावलंबन के बारे में बताऊँगा।

    लक्ष्मीपुर ग्राम की रहनेवाली महिला द्वारा गाँव में स्वास्थ्य केन्द्र नहीं होने की समस्या से अवगत कराने पर राज्यपाल  ने पूरे गाँव की समस्या का उल्लेख करने हेतु उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं आपके गाँव अवश्य आऊँगा। आपके गाँव में स्वास्थ्य केन्द्र खोलने हेतु निदेश दिया जायेगा। वहाँ के नागरिकों द्वारा सिंचाई संबंधी समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराने पर कहा कि वर्षा जल संचयन आदि पर जिला प्रशासन से चर्चा की गई। वृहत सिंचाई योजना आयें, इसके लिए पहल किया जायेगा। उन्होंने वन रक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्यों के लिए सराहना की। पर्यटन के क्षेत्र में नये बोट, लाइफ जैकेट के लिए उपायुक्त को निदेशित किया। स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित करने हेतु कहा। कार्यक्रम में  राज्यपाल ने लाभुकों के मध्य विभिन्न योजनान्तर्गत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

    राज्यपाल ने कोडरमा भ्रमण के क्रम में आज मॉडल आंगनबाड़ी सह प्री नर्सरी स्कूल, प्रखण्ड मरकच्चो पहुँचे तथा निरीक्षण के क्रम में बच्चों के विकास हेतु प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को अंडा एवं दूध देने हेतु कहा। इसके उपरांत राज्यपाल  वहाँ स्वावलंबी पाठशाला सह प्रशिक्षण केंद्र पहुँचे तथा गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। वहाँ जाने के क्रम में उन्होंने पंचखैरौ डैम स्थित मनरेगा पार्क, किड्स पार्क, मत्स्य पालन, पर्यटन विकास इत्यादि के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अरकोशा गांव स्थित तालाब का भी अवलोकन किया।

    सदर अस्पताल का अवलोकन किया एवं वहाँ मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी प्राप्त की

    राज्यपाल  सी.पी. राधाकृष्णन ने  कोडरमा भ्रमण के क्रम में सदर अस्पताल का अवलोकन किया एवं वहाँ मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ओपीडी में मरीजों से प्रदत्त स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में पृच्छा की।
    राज्यपाल  ने कहा कि हमारे चिकित्सकों से लोगों को अत्यन्त अपेक्षाएँ हैं। उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान कराने हेतु प्रतिबद्धता से कार्य करने की जरूरत है।उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय द्वारा लाभुकों के मध्य आयुष्मान किट का वितरण किया गया। बाद में राज्यपाल ने परियोजना बालिक उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण किया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अरकोशा कोडरमा न्यूज राज्यपाल सीधा संवाद स्वावलंबन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.