Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 11:24
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»बैद्यनाथ धाम में भोलेनाथ के तिलकोत्सव की धूम, मिथिलांचल के 80 हजार तिलकहरू पहुंचे देवघर
    Headline

    बैद्यनाथ धाम में भोलेनाथ के तिलकोत्सव की धूम, मिथिलांचल के 80 हजार तिलकहरू पहुंचे देवघर

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 5, 2022Updated:February 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    देवघर। बसंत पंचमी पर शनिवार को मां सरस्वती की अराधना के साथ बैद्यनाथ धाम देवघर में भोले नाथ के तिलकोत्सव की धूम रही। परंपरा के अनुसार मिथिलांचल क्षेत्र से आए भक्तो ने ज्योतिलिंग पर जलार्पण के बाद तिलक चढ़ाया। इसके बाद होली खेली गई। परंपरा के तहत मिथिलावासी भगवान शंकर को विधि विधान, गीत नृत्य, गाजे बाजे के साथ बाबा संग अबीर गुलाल खेलते हुए उन्हें तिलक चढ़ाते है। यह भगवान शंकर के साथ मिथिलावासियों की नातेदारी का उत्सव है। जिला प्रशासन ने पहले से ही सारी तैयारियां पूरी कर ली थी। आज सुबह मंदिर का पट खुलने के पश्चात बाबा का जलार्पण शुरू होते ही पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। शाम तक एक लाख लोगों ने जलार्पण किया।

    भगवान शिव को तिलक चढ़ाने मिथिलांचल से करीब 80 हजार तिलकहरू देवघर पहुंचे। शहर के विभिन्न मैदानो और स्कूल ग्राउंड में पिछले करीब हफ्ते भर से डेरा डाले हुए है। पूरा इलाका तिलकहरू से पटा रहा। चारो ओर भजन कीर्तन का दौर चल रहा है। दरअसल मिथिला के लोग बाबा भोलेनाथ को अपना दामाद मानते है। शनिवार सुबह से ही वे तिलकोत्सव में जुट गए। मिथिलावासी सदियो से इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे है।

    उल्लेखनीय रहे कि भारतीय परंपरा में बहु-बेटियों और बहनो को प्यार, सम्मान और उपहार देने की परंपरा है। घर में जब भी कोई खुशीहाली या त्योहार का मौका आता है तो घर वाले उन्हें याद करते है। संदेश भेजते है। बाबा बैद्यनाथ को तिलक चढ़ाने के पीछे भी यही कहानी है। तिरहुत यानि मिथिलांचल हिमालय की तराई में बसा है। यहां के लोगो का मानना है कि वे हिम राजा की प्रजा है। ऐसे में मां पार्वती के पिता हिमराज के दामाद भोलेनाथ मिथिलावासियों के भी दामाद है और तिलक चढ़ाने आए तिलकहरू उनके साले। वसंत पंचमी के दिन मंदिर उन्हीं के हवाले रहता है।

    आनंद के इस उत्सव के लिए माथे पर पाग (पगड़ी) बांधे औऱ कांधे पर रुनझुन घुंघरुओं वाली बांस की कांवर लिए तिलकहरू बसंत पंचमी के कई दिन पहले से ही देवघर में डेरा डाल देते हैं। इस दौरान पूरा देवघर मिथिलामय नजर आता है। दरभंगा से भोलेनाथ को तिलक चढ़ाने देवघर आए अनंत झा बताते हैं कि भोलेनाथ को तिलक चढ़ाने को लेकर मिथिलांचल में एक महीने पहले से ही तैयारी चलने लगती है। श्रद्धा और पूजा के अलावा बाबा के साथ अबीर की होली खेलने का आनंद ही कुछ अलग है। ऐसा लगता है मानो भोलेनाथ भी जटाएं खोल साथ में गुलाल खेल रहे हों। इस दौरान मिथिलावासी ज्योतिर्लिंग पर अपने खेत में उपजे धान की पहली बाली और घर में तैयार घी, घर में बनाए गए पकवान और लडडू भी अर्पित करते हैं। इसके बाद एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तिलकोत्सव की खुशियां बांटते हैं।

    बैद्यनाथ धाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री दुलर्भ मिश्र कहते हैं कि बाबा को तिलक चढ़ाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। तिलकोत्सव में मिथिलावासी भोलेनाथ को इतना घी चढ़ाते हैं कि बैद्यनाथ धाम मंदिर परिसर के सभी 22 मंदिरों के दीये सालो भर इसी घी से जलाए जाते हैं। अपनी परंपरा के मुताबिक भोलेनाथ को मिथिलावासी बसंत पंचमी के दिन तिलक चढ़ाकर फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को बरात लेकर आने का न्योता देते हैं। यही परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चल रही है। मिथिलवासियोंके बसंत पंचमी में देवघर आने की परंपरा प्राचीन है। यह परंपरा बनी रहे और इसे बनाए रखने की जरूरत है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    जलाभिषेक तिलक देवघर देवघर न्यूज बाबाधाम मिथिलांचल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.