Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 10 July 2026 || 07:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अररिया में जमीनी विवाद में पुलिस टीम पर हमला में थानाध्यक्ष समेत तीन जख्मी,पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त
          Headline

          अररिया में जमीनी विवाद में पुलिस टीम पर हमला में थानाध्यक्ष समेत तीन जख्मी,पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त

          today post liveBy today post liveJune 16, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araria News:- बिहार में अररिया जिले स्थित फारबिसगंज काली पूजा मेला ग्राउंड वार्ड संख्या एक में सरकारी जमीन को अनुमंडल प्रशासन ने चार दिन पहले सख्त रवैया अपनाते हुए खाली करवाया था।जिसके बाद अतिक्रमण मुक्त कराये गए सरकारी जमीन की मापी करवाकर अनुमंडल प्रशासन के द्वारा टीन से उसकी घेराबंदी कर दी गई थी। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा कुछ हिस्सों से टीन को हटाकर फिर से अस्थायी तम्बू गाड़कर अतिक्रमण करने की कोशिश की गई। जिसे हटाने के लिए सोमवार की सुबह पहुंची फारबिसगंज थाना पुलिस पर आरोपित और उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।जिसमें फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह,सब इंस्पेक्टर अमित राज और एक होमगार्ड के जवान लक्ष्मण कुमार घायल हो गए।

          इन तीनों पुलिस कर्मियों का इलाज फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया।फिलहाल घायल तीनों खतरे से बाहर बताए जाते हैं।आरोपित और उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस गाड़ी में भी तोड़फोड़ किया।वाहन में लगे शीशा को क्षतिग्रस्त कर दिया और वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की।दरअसल फारबिसगंज थाना पुलिस को देर रात ही सूचना मिली थी कि अतिक्रमण मुक्त कराए गए जमीन की टीन से घेराबंदी को तोड़कर मो.फिरोज नामक व्यक्ति और अन्य फिर से सरकारी जमीन को अतिक्रमण करने की कोशिश कर रहा है।

          सूचना पर डायल 112 की टीम रात में मौके पर गई थी,लेकिन आरोपितों ने उसे वापस लौटने को मजबूर कर दिया।जिसके बाद सोमवार को थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले में पूर्व में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह के द्वारा दर्ज कराए गए कांड के मुख्य नामजद आरोपित मो. फिरोज को गिरफ्तार करने की कोशिश की।जिस पर उसके परिवार के सदस्य भड़क उठे और उनलोगों ने मजमा बनाकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया।2 5 से 30 की संख्या में लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया।जिसमें थानाध्यक्ष के हाथ में दांत काटे जाने के कारण वे जख्मी हो गए।साथ ही एक अन्य पुलिस अधिकारी एसआई अमित राज के साथ होमगार्ड के जवान लक्ष्मण कुमार उपद्रवियों के हमले से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

          मामले की जानकारी देते हुए फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि पुलिस ने आरोपित मो.फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।पुलिस पर हमले मामले में कांड दर्ज की जाएगी।पुलिस पर हमला करने वाले हमलावरों की शिनाख्त की जा रही है।जल्द ही शिनाख्त कर सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।एसडीपीओ ने बताया कि फारबिसगंज थाना में पूर्व में दर्ज कांड 287/25 में दस नामजद और अन्य अज्ञात की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है और ऐसे कांड को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Araria News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          July 9, 2026

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          July 9, 2026

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          July 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.