Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 04:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»लातेहार में मुठभेड में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी ढेर,मारे गए उग्रवादियों की नहीं हो सकी है शिनाख्त
          Headline

          लातेहार में मुठभेड में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी ढेर,मारे गए उग्रवादियों की नहीं हो सकी है शिनाख्त

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 21, 2022Updated:November 21, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के घनघोर बेंदी जंगल में  सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़  हुई है। इसमें सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया है। अभी  तक मारे गए नक्सलियों के शवों की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने नक्सलियों के शवों को कब्जे में ले लिया है।  मुठभेड़ के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। हालांकि पुलिस ने अबतक इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टी नहीं की है। बताया जा रहा कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत कई दिनों से पुलिस सर्च आपरेशन चला रही है। सोमवार को सर्च आपरेशन के दौरान नक्सलियों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी तीन नक्सलियों को मार गिराया।

          गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के उग्रवादी किसी घटना को अंजाम देने के लिए जंगल में एकत्र हुए हैं- एसपी 

          इस संबंध में लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी  सुप्रीमो पप्पू लोहरा अपने दस्ता के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए जंगल में एकत्र हुए हैं। इस सूचना पर अभियान एएसपी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर उग्रवादियों के खिलाफ छापामारी की गई। जंगल में पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। एसपी अंजन ने बताया कि पुलिस टीम में इस मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को घटनास्थल पर ही मार गिराया। पुलिस को भारी पड़ता देख दल के अन्य उग्रवादी जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने दो इंसास राइफल और एक एसएलआर बरामद की है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

          घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी
          मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। डीआईजी लकड़ा ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है और मारे गए उग्रवादियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

          एक दिन पहले नक्सलियों ने की थी निर्माण साइट पर फायरिंग
          मालूम हो कि एक दिन पहले यानी रविवार को नक्सलियों ने लातेहार जिले के एकमहुआ हुटाप अमझरिया सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी की साइट पर हमला कर दिया था। इस हमले में जेजेएमपी संगठन के नक्सली शामिल थे। यह हमला लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में हुआ था। बताया गया कि एकमहुआ से अमझरिया रोड तक एक कंपनी सड़क निर्माण कार्य में लगी है। देर शाम जेजेएमपी के नक्सली यहां पहुंचे और लेवी के लिए गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने कंपनी के मुंशी व एक कर्मचारी को कब्जे में ले लिया। यही नहीं उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद हवाई फायरिंग शुरू कर दी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          उग्रवादी जेजेएमपी ढेर मुठभेढ़ लातेहार न्यूज सुरक्षाबल
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          June 9, 2026

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          June 9, 2026

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          June 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.