Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 19:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे हरसिद्धि के तीन श्रद्धालुओ की सड़क दुर्घटना में मौत, चार घायल
          Headline

          प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे हरसिद्धि के तीन श्रद्धालुओ की सड़क दुर्घटना में मौत, चार घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 25, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Motihari News: ।बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोनबरसा एवं मठलोहियार से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए श्रद्धालुओं में से तीन की मौत सड़क दुर्घटना में आज हो गई।मृतकों में सोनबरसा के स्वर्गीय जमुनाकांत पांडे के पुत्र सत्येंद्र पांडे तथा सत्येंद्र पांडे की पत्नी एवं मठलोहियार पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी दारोगा रविंद्र तिवारी की पत्नी रीता देवी शामिल हैं । रीता देवी मृतक सत्येंद्र पांडे के साले की पत्नी थी। स्थानीय लोगों ने बताया की स्कॉर्पियो पर सवार होकर सात लोग महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज गए थे और लौटने के क्रम में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कुरेभार थाना क्षेत्र में पीछे से एक हाईवा ने ठोकर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही तीन की मौत हो गई।

          सत्येंद्र पांडे के पुत्र रितेश पांडे, सोनबरसा वार्ड नंबर 6 के वार्ड सदस्य किरण देवी, उनके पति अशोक चौबे सहित चार घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं मंगलवार की देर शाम शव पैतृक गांव पहुंचा है। मठलोहियार की सरपंच प्रतिनिधि अच्छे लाल सिंह ने बताया कि दारोगा रविंद्र तिवारी गोपालगंज के 112 नंबर पुलिस गाड़ी पर कार्यरत हैं । मृतकों में सत्येंद्र पांडे पंडिताई और कृषि कार्य करते थे, जबकि दोनों महिलाएं गृहणी थी।

          दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। दोनों परिवार एक दूसरे के संबंधी है। सोनबरसा गांव के ग्रामीण विपिन कुमार चौबे ने बताया कि जमुनाकांत पांडे बहुत पहले मर चुके थे वहीं उनके बड़े पुत्र भूपेंद्र पांडे 4 साल पहले बीमारी से मर चुके थे। उनके तीसरे पुत्र जितेंद्र पांडे 4 महीना पहले बीमारी से मर चुके थे । दूसरे पुत्र सत्येंद्र पांडे की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। सत्येंद्र पांडे के बड़े पुत्र बाहर किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। वहीं उनके छोटे पुत्र रितेश पांडे अपने माता-पिता के साथ घर पर रहते हैं। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है ।

          उधर रविंद्र तिवारी के तीन पुत्र है ,जिसमें एक की शादी हो चुकी है और एक लड़की की भी शादी हो चुकी है घटना से दोनों परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। अभी घर पहुंचा नहीं है फिर भी घर में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीण का कहना है कि महाकुंभ में स्नान करने के लिए ये लोग गए थे न जाने ईश्वर को क्या सूझा कि इन दोनों परिवार के ऊपर कहर बरपा दिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Harsiddhi police station area Prayagraj Maha Kumbh Bath road accident
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          July 9, 2026

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          July 9, 2026

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          July 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.