Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 14:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»शराब दुकान से लाखों की चोरी, सीसीटीवी की डीबीआर ले उड़े चोर
          Headline

          शराब दुकान से लाखों की चोरी, सीसीटीवी की डीबीआर ले उड़े चोर

          today post liveBy today post liveOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dhanbad News:-  त्योहारों के रौनक के बीच चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के संत निरंकारी चौक के समीप स्थित एक विदेशी–देशी शराब दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये नकद और महंगी शराब की कई बोतलें चोरी कर लीं। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

          जानकारी के अनुसार चोर दुकान के पीछे के हिस्से से दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए और गल्ले में रखे नकद रुपये और शराब की कीमती बोतलों पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं अपनी पहचान छिपाने के लिए चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीबीआर भी साथ ले गए।

          वहीं, शनिवार को जब दुकान का संचालक दुकान पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गया। तिजोरी टूटी पड़ी थी और शराब की अलमारियां खाली थीं।

          घटना की सूचना संचालक ने बरवाअड्डा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम के साथ जांच में जुट गई। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। संचालक कुंदन गिरी के अनुसार चोरी गई नकदी और शराब की कीमत लगभग दो से ढाई लाख रुपये है।

          वहीं इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजार और दुकानों में चहल-पहल बढ़ जाने के बावजूद रात्रि गश्ती में लापरवाही बरती जा रही है। लोगों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था धनबाद चोरी वारदात बरवाअड्डा थाना खबर शराब दुकान से चोरी सीसीटीवी डीबीआर चोरी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          June 10, 2026

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.