Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 17:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एक औरंगजेब था जिसने देश को लूटा, एक आलमगीर है जिसने झारखंड को लूट लिया- योगी
          Headline

          एक औरंगजेब था जिसने देश को लूटा, एक आलमगीर है जिसने झारखंड को लूट लिया- योगी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 5, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          koderma news : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कोडरमा के डोमचांच में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए  विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा। योगी ने मुगल शासक औरंगजेब का जिक्र करते हुए जेल में बंद कांग्रेस नेता आलमगीर आलम पर हमला किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक औरंगजेब था जिसने देश को लूटा, एक आलमगीर है जिसने झारखंड को लूट लिया। उनके घर से नोटों की गड्डीया मिली थी।

          सभा को संबोधित करते हुए। योगी ने कहा, भाजपा देश की सुरक्षा की गारंटी है, देश के स्वाभिमान की गारंटी है, युवाओं के रोजगार की गारंटी है, महिलाओं के लिए सम्मान और स्वालंबन की गारंटी है, विरासत और विकास के समंवय की गारंटी भी है। जब कांग्रेस के लोग सत्ता में थे तब अयोध्या में दुर्व्यवस्थाएं थीं। राम मंदिर का निर्माण ना हो इसके लिए उनके द्वारा रोड़े अटकाए जाते थे। अयोध्या में अब 500 वर्षों के बाद भव्य दीपोत्सव मनाया गया। हर भारतवासी के लिए इससे ज्यादा सम्मान और क्या हो सकता है।

          सीएम योगी ने झारखंड के लोगों ने चुनाव के बाद अयोध्या जाने की गुजारिश की। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद यूपी में जो बुलडोजर चलना शुरू किया, उसके बाद से कुछ जेल में हैं और कुछ का राम नाम सत्य हो गया। यूपी से माफिया का सफाया हो गया है।  यूपी से सब माफिया गायब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे गधे के सिर से सींग गायब हो जाता है ऐसे ही अब यूपी में माफिया गायब हो गए हैं।

          झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी झामुमो पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेएमएम वाले सरकारी नौकरी नहीं दे पा रहे है। भर्ती नहीं करवा पा रहे हैं। पर 5 साल में 5 लाख रोजगार देंगे हम। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में सुरक्षा की गारंटी देती है। देश की सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते है। आज चीन की सेनाएं पीछे हट रही हैं। पाकिस्तान भारत का नाम सुनकर कांपता है। पाकिस्तान यूएन में कहता है, भारत हमला कर सकता है। सरकार ऐसी ही होनी चाहिए जिससे दुश्मन डरे। मोदी जी ने कश्मीर की समस्या का समाधान किया है।

          सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से विकास होगा। जहां भाजपा की सरकारें वहां विकास हुआ। भाजपा ने विकास का एक मॉडल दिया। कांग्रेस सत्ता में रही देश में कुछ नहीं किया। गरीबों के लिए ईमानदारी से योजना नहीं चलाई। मोदी जी ने कहा, सबका साथ सबका विकास। भाजपा ने आस्था, विरासत का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि यह शहीदों की पावन धरा है, मैं पावन धरा को प्रणाम करने पहुंचा हूं।  उन्होंने लोगों से हाथ उठवाकर कोडरमा में भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव को वोट देने की अपील की। सभा को कोडरमा सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा प्रत्याशी और विधायक डॉ नीरा यादव ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी तथा संचालन महामंत्री शिवेन्द्र नारायण सिन्हा ने किया।

          कई नेता कार्यकर्ता थे मौजूद

          महंत योगी आदित्यनाथ की आज की सभा मे झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, सरोज सिंह, अंबिका सिंह, अशोक आर्या, सत्यनारायण यादव, आत्मानंद पांडेय, अविनाश सेठ, शंकर साव, श्याम सुन्दर सिंघानिया, महेंद्र वर्मा, मुकेश राम, राजकुमार यादव, संजीव समीर, विनोद कुमार मुन्ना, महेंद्र प्रसाद यादव, अजीत बरनवाल, विकास कुमार, विजय यादव, चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नू, वीरेंद्र सिंह, प्रकाश राम, शशि भूषण प्रसाद, अरशद खान, प्रभाकर लाल रावत, रामचंद्र राम, वासुदेव यादव, राजेश सिंह, सुनीति सेठ, अजय पांडेय, महेश वर्मा, सुरेंद्र यादव, बालमुकुंद सिंह, विजय राणा, राजेंद्र सिंह, द्वारिका राणा, संजीव यादव, देवनारायण मोदी, संगीता शर्मा, अरविन्द सिंह, कैलाश चौधरी, पंकज दुबे, नवीन केसरी, दिनेश सिंह, भरतलाल मेहता, सुदेश मोदी, नरेन्द्र पाल, प्रेमान्सु कुमार, बैजनाथ यादव, अजीत चौधरी, जितेंद्र पासवान, देवेन्द्र कुमार, परमेश्वर यादव, राजेंद्र सिंह, रमेश हर्षधर, सचिदानंद गॉधी,जुहीदास गुप्ता समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

           

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Aurangzeb bjp Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.