Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 16 August 2026 || 23:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चाईबासा के रानी सती मंदिर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दानपेटी समेत 11,730 रुपये बरामद
          Headline

          चाईबासा के रानी सती मंदिर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दानपेटी समेत 11,730 रुपये बरामद

          सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस, सात पुराने चोरी के मामलों में भी दर्ज है नाम
          today post liveBy today post liveAugust 16, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          पश्चिमी सिंहभूम, 16 अगस्त (हि.स.)। चाईबासा के आमला टोली स्थित रानी सती मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर चोरी की गई दानपेटी और उसमें रखे 11,730 रुपये बरामद किए हैं। चोरी में इस्तेमाल लोहे का सब्बल और आरोपी का मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है।

          रविवार को चाईबासा में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बहामन टूटी ने बताया कि 14 अगस्त को मंदिर में चोरी की शिकायत मिलने के बाद सदर थाना में कांड संख्या 77/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस को आरोपी की पहचान से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले।

          एसडीपीओ ने बताया कि तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमा अंगारिया उर्फ राहुल अंगारिया (20) को चिह्नित किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रात के समय लोहे के सब्बल से मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी चोरी की थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दानपेटी में करीब 10 से 15 हजार रुपये रखे हुए थे।

          पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ बहामन टूटी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई दानपेटी बरामद की गई। दानपेटी में रखे 11,730 रुपये भी पुलिस ने बरामद कर लिए।

          पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे का सब्बल और आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

          पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सोमा अंगारिया उर्फ राहुल अंगारिया के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर, चक्रधरपुर, गोईलकेरा और सदर थाना क्षेत्रों में चोरी के सात मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी पूर्व में भी चोरी की अन्य घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस इन मामलों को लेकर भी जांच कर रही है।

          मंदिर चोरी की घटना का त्वरित उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक सैनिक सामड, अभय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक धमेन्द्र सिंह तथा आरक्षी 1391 सोमराय मुर्मु शामिल रहे। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से मंदिर चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा हो गया।

          730 recovered; West Singhbhum Police. Theft at Chaibasa Rani Sati Temple; Rani Sati Temple theft case; accused arrested for Chaibasa temple theft; ₹11
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          शौच के लिए घर से निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग की आहर में मिली लाश, पटना में मचा हड़कंप

          August 16, 2026

          किशनगंज में 107 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; कार जब्त

          August 16, 2026

          पलामू में गर्भवती पत्नी की गला दबाकर ह\त्या, शराब के नशे में पति ने दिया वारदात को अंजाम

          August 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          शौच के लिए घर से निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग की आहर में मिली लाश, पटना में मचा हड़कंप

          किशनगंज में 107 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; कार जब्त

          पलामू में गर्भवती पत्नी की गला दबाकर ह\त्या, शराब के नशे में पति ने दिया वारदात को अंजाम

          चाईबासा के रानी सती मंदिर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दानपेटी समेत 11,730 रुपये बरामद

          अटल जी की पुण्यतिथि पर सारण भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.