Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 08:45
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»छोटी बहन का आरोप उसके प्रमाण पत्र पर बड़ी बहन कर रही है शिक्षक की नौकरी, प्रशासन जांच में जूटा
    Headline

    छोटी बहन का आरोप उसके प्रमाण पत्र पर बड़ी बहन कर रही है शिक्षक की नौकरी, प्रशासन जांच में जूटा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Bagha News:  प चंपारण जिला के भितहा प्रखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां दो सगी बहनें एक ही शैक्षणिक प्रमाण पत्र को लेकर अपनी दावेदारी साबित करने में जुटी हैं। छोटी बहन अनीता गुप्ता ने अपनी बड़ी बहन मुन्नी गुप्ता पर आरोप लगाया है कि उसने फर्जी ढंग से उसके शैक्षणिक प्रमाण पत्र का उपयोग करके शिक्षक की नौकरी हासिल की है। लेकिन बड़ी बहन मुन्नी गुप्ता का दावा है कि वही असली अनीता गुप्ता है और उसका नाम मुन्नी गुप्ता नहीं है। 2006 में उसका नियोजन अनीता गुप्ता के रूप में हुआ था ,जो वर्तमान में भितहा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर 1 में शिक्षक के पद पर कार्यरत है।

    आरोप लगाने वाली महिला से उसका कोई संबंध नहीं है,लेकिन छोटी बहन का कहना है कि उसकी बड़ी बहन मुन्नी गुप्ता ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसका शैक्षिक प्रमाण पत्र हथिया लिया था और आज भी वह अनीता के नाम पर शिक्षक के पद पर कार्यरत है।इस मामले में छोटी बहन ने बीडीओ और बीईओ को आवेदन देकर बड़ी बहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है,यह मामला अब प्रशासन के समक्ष है और इसकी जांच की जा रही है।

    मायके के दस्तावेजों में दर्ज है दोनों बहनों का नाम

    शिक्षिका के पद पर कार्यरत महिला जो खुद को अनीता गुप्ता तथा आरोप लगाने वाली महिला से अपना कोई संबंध नहीं होने का दावा कर रही है। इस दावा में कितनी सच्चाई है, इसका अंदाजा पडरौना ब्लॉक से निर्गत पारिवारिक सूची से लगाया जा सकता है। सेमरा गांव निवासी स्व बैजनाथ गुप्ता के परिवारिक सूची में दर्ज नामों के अनुसारों बड़ी बहन मुन्नी गुप्ता,मंझली अनीता गुप्ता,क्रमशः कुसुम,और किरण उसके बाद तीन भाइयों का नाम दर्ज है। मां सुभावती देवी और उनके पड़ोसियों के अनुसार मुन्नी की शादी भितहा प्रखंड के खाप टोला निवासी शिव प्रसाद से 2001 में हुई थी जबकि उससे छोटी बहन अनीता की शादी कुशीनगर के हाटा स्थित झानंगा गांव निवासी डब्लू रौनियर से 2011 में हुई।

    आरोप लगाने वाली महिला के ससुराल के राशन कार्ड,मतदाता सूची और आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में अनीता देवी ही अंकित है।मायके के परिवारिक सूची और लोगों के बयान से स्पष्ट है कि मुन्नी देवी और अनिता देवी दोनों सगी बहने है.लेकिन शैक्षणिक प्रमाण पत्र दोनों बहनों में से किसका है यह जांच का विषय है,आरोप लगाने वाली महिला का दावा है कि उसने 2002 में मैट्रिक,और 2004 में इंटर का परीक्षा उत्तीर्ण किया है जबकि उसकी बड़ी बहन मुन्नी गुप्ता 10वी में ही फेल हो गई जिसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दिया था.मुन्नी गुप्ता की शैक्षणिक योग्यता का आंकलन विद्यालय से 2002 में निर्गत 9वी कक्षा के ट्रांसफर सर्टिफिकेट से किया जा सकता है,

    मुन्नी गुप्ता कैसे बन गई अनिता गुप्ता

    शैक्षणिक प्रमाण पत्र को लेकर दोनों सगी बहनों द्वारा जो दावा किया जा रहा हैं यह बेहद गंभीर मामला है जिससे भितहा में शिक्षक महकमा के बीच हड़कंप मचा हुआ हैं।यदि आरोप लगाने वाली महिला का दावा सच है तो नियोजन के समय मुन्नी गुप्ता को आवासीय प्रमाण पत्र ,जाती प्रमाण पत्र अनीता गुप्ता के नाम से कैसे निर्गत हुआ।और नियोजन कैसे हुआ यह जांच का विषय है।वहीं जानकारों और विश्लेषकों की माने तो उन दिनों पति के मतदाता सूची के आधार पर पत्नी का जाती प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र आसानी से निर्गत हो जाता था। निश्चित मुन्नी देवी ने जाती प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र के लिए अपने पति शिव प्रसाद का मतदाता सूची लगा कर आवेदन किया होगा और मतदाता सूची में पति के नाम के आधार पर नियोजन की प्रतिक्रिया पूरी की गई होगी हालांकि यह महज विश्लेषकों का अनुमान है इसकी सच्चाई क्या है यह गहन जांच के बाद सामने आ सकता हैं।

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णनन्दन राय ने इस मामले में बताया कि अनीता गुप्ता नामक एक महिला ने आवेदन दिया है । महिला का आरोप है कि उसका शैक्षणिक प्रमाण पत्र का प्रयोग कर उसकी सगी बहन ने प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर 1 में अपना नियोजन कराया है। आरोप के अनुसार दस्तावेजों की मांग की गई है वरीय अधिकारी को इस बाबत अवगत कराया जाएगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Academic Certificate Teacher Job Younger Sister
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.