Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 06:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड के विश्व प्रसिद्ध देवघर श्रावणी मेला का वैदिक मंत्रों के साथ हुआ उद्घाटन
          Headline

          झारखंड के विश्व प्रसिद्ध देवघर श्रावणी मेला का वैदिक मंत्रों के साथ हुआ उद्घाटन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 10, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          देवघर के इस विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में दुनिया भर के श्रद्धालु आते हैं
          Deoghar News:  झारखंड के विश्व प्रसिद्ध देवघर के श्रावणी मेला का गुरुवार को वैदिक मंत्रों के साथ विधिवत उद्घाटन हुआ। झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, श्रम मंत्री संजय यादव और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। दुम्मा द्वार का फीता काटने से पहले तीनों मंत्री समेत जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों ने मंदिर के तीर्थ पुरोहितों के साथ वैदिक मंत्रों का उच्चारण के बीच विधिवत पूजा अर्चना की। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय यादव ने दुम्मा द्वार से प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के साथ बम बम भोले और बोल बम का जयकारा भी लगाया।

          इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विश्व प्रसिद्ध मेला के लिए हर वर्ष की तुलना में इस वर्ष सबसे खास इंतजाम किए गए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस मेले में दुनिया भर के लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े सफल आयोजन का संचालन तभी होता है जब समाज और स्थानीय लोगों की मदद मिले, इसलिए उन्होंने देवघर वासियों से अपील करते हुए कहा कि लोगों के साथ बेहतर व्यवहार बनाकर रखें।

          मंत्री सुदिव्य ने बताया कि अगले सावन को लेकर भी उनके मन में कई तैयारियों की योजना है। देवघर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अगले साल तक दो फ्लाईओवर का निर्माण करवाने को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि इस मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री को भी आना था लेकिन रांची में केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में होने वाली बैठक में शामिल होने की वजह से वह नहीं आ पाए।

          पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि श्रावणी मेले में जो इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से किए गए हैं, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि झारखंड के सबसे बड़े आयोजनों में श्रावणी मेला का नाम आता है। इस मेले में आसपास के राज्यों के लोग ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के श्रद्धालु यहां आस्था के साथ पहुंचते हैं। इसलिए राज्य सरकार का यह प्रयास है कि बेहतर व्यवस्था के माध्यम से देश दुनिया से आए लोगों की नजर में झारखंड की अच्छी छवि बनी रहे।

          श्रम मंत्री संजय यादव ने कहा कि सिर्फ देवघर ही नहीं बल्कि पूरे संथाल क्षेत्र के लोग इस मेले से लाभान्वित होते हैं। इसलिए साल में एक बार आने वाले इस मेले का इंतजार पूरे क्षेत्र के लोग करते हैं। इस मेले को सफल बनाकर देवघर और आसपास के लोग अपनी सभ्यता का परिचय दें।

          इस मौके पर विधायक सुरेश पासवान, विधायक देवेंद्र कुंवर, विधायक उदय शंकर सिंह, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी एपी डुंगडुंग, सीडीओ रवि कुमार, डीडीसी पीयूष सिंहा, एनडीसी शैलेश कुमार, एसडीपीओ अशोक सिंह, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, जेएमएम संजय शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

          उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई से देवघर का विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू हो रहा है। जहां अब श्रद्धालु सुल्तानगंज से लगभग 110 किलोमीटर पैदल यात्रा करते हुए दुम्मा द्वार होते हुए देवघर के बाबा धाम मंदिर में जलाभिषेक करने सीधे पहुंच सकेंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bam Bam Bhole Yatra Deoghar Kanwar Yatra Deoghar Shravani Mela 2025 Jharkhand Tourism Fair Shravani Mela inauguration 2025 झारखंड पर्यटन मेला देवघर कांवड़ यात्रा देवघर श्रावणी मेला 2025 बम बम भोले यात्रा श्रावणी मेला उद्घाटन 2025
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.