Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 22:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोडरमा के झरनाकुंड धाम का बदलेगी सूरत, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क और परिसर का होगा विस्तार
          Headline

          कोडरमा के झरनाकुंड धाम का बदलेगी सूरत, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क और परिसर का होगा विस्तार

          today post liveBy today post liveSeptember 3, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Koderma News:- झुमरीतिलैया के पास स्थित ऐतिहासिक झरनाकुंड धाम अब नई सूरत में नजर आएगा। झुमरीतिलैया की तिलैया बस्ती से लेकर झरनाकुंड धाम तक लगभग 4.7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही धाम परिसर का भी व्यापक विकास किया जाएगा। यह पहल स्थानीय विधायक डॉ. नीरा यादव के प्रयासों से संभव हो पाई है। विधायक डॉ. यादव ने बुधवार को जानकारी दी कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा इस परियोजना से जुड़ी निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कुल 3 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से अलकतरा एवं पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही झरनाकुंड धाम परिसर में भी पीसीसी सड़क बनाई जाएगी। इस कदम से श्रद्धालुओं को धाम तक पहुंचने में बेहतर सुविधा मिलेगी और धार्मिक स्थल का स्वरूप और आकर्षक बनेगा।

          उल्लेखनीय है कि हर वर्ष झरनाकुंड धाम से हजारों श्रद्धालु जल लेकर ध्वजाधारी धाम पहुंचते हैं और भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में इस सड़क और परिसर विकास कार्य से न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को सहूलियत मिलेगी बल्कि क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

          इधर, विधायक डॉ. नीरा यादव ने यह भी बताया कि झुमरीतिलैया स्थित जेजे कॉलेज से मेघातरी तक सड़क मरम्मत कार्य भी शुरू हो चुका है। हाल के दिनों में सड़क पर गड्ढों और खराब हालत के कारण कई हादसे हो चुके थे। इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों को पत्र लिखा और एनएचएआई अधिकारियों से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया था। अब गड्ढों की मरम्मत और पक्के सड़क कार्य को गति मिल रही है।

          डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क और धाम दोनों का कायाकल्प किया जा रहा है। जल्द ही लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।

          झरनाकुंड धाम विकास झुमरीतिलैया सड़क निर्माण डॉ नीरा यादव कोडरमा ध्वजाधारी धाम जलाभिषेक श्रद्धालु सुविधा झारखंड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          September 12, 2026

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          September 12, 2026

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          September 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.