Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 4 July 2026 || 00:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»फुटबॉल की दीवानगी ने अंजली को पहुंचाया वर्ल्ड कप तक
          Headline

          फुटबॉल की दीवानगी ने अंजली को पहुंचाया वर्ल्ड कप तक

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 30, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। बचपन से फुटबॉल की दीवानगी ने जिले के कांके के नवा सोसो निवासी अंजली मुंडा को आखिर अंडर-17 फीफा विश्व फुटबॉल चैम्पियनशीप तक पहुंचा दिया। विश्व फुटबॉल चैम्पियनशीप के लिए अंजली के चयन से परिवार के लोग खुश है और आशा व्यक्त की है कि वह वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी। मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली अंजली की बचपन से ही फुटबॉल खेल के प्रति रूचि रही है और इसमें परिवार वालो का काफी सहयोग भी मिला।

          अंजली मुंडा के पिता मंटू मुंडा ने बताया कि अंजली बचपन से ही फुटबॉल खेलने में माहिर थी। उसको देखकर ऐसा लगता था कि वह एक दिन झारखंड का नाम रोशन करेगी। आज हमलोगों को बहुत खुशी है कि उसका चयन फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप 2022 के लिए किया गया है। हमें उम्मीद है कि वह वर्ल्ड कप में अच्छा प्रर्दशन करेगी। उसके चयन होने पर हमें गर्व महसूस हो रहा है।

          उन्होंने बताया कि अंजली मुंडा की उम्र 17 साल है। उसकी मां वीणा देवी गृहणी है। वीणा देवी ने बताया कि बचपन से ही अंजली का फुटबॉल के प्रति अलग ही दीवानगी थी। उसे परिवार के सभी लोग फुटबॉल खेलने में सहयोग करते थे। वह सुबह से उठकर फुटबॉल खेला करती थी। उसके फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप 2022 में चयन होने पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि अंजली शुरु में रातू के सौंडिल्य स्कूल में पढती थी। इसके बाद गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में पढने लगी।

          अंजली के पिता मंटू मुंडा ने बताया कि सरकार से अलग से कुछ लाभ नहीं मिला है। सरकार से लाभ में राशन कार्ड से जो अनाज मिलता है। बस वहीं मिलता है। मंटू मुंडा ने बताया कि वह स्कूल से ही फुटबॉल खेलती थी। स्कूल से ही वह बहुत अच्छा खेलती थी। उसके सलेक्शन पर गांव में भी खुशी का माहौल है। मंटू मुंडा ने कहा कि वह किसान है और एक मुर्गा का दुकान भी चलाते है।

          उन्होंने बताया कि उनके तीन बच्चे है। सबसे बडी अंजली मुंडा और दो भाई है, अनुज मुंडा और अनुप मुंडा है। दोनों भाई बिरसा उच्च विद्यालय में पढते है। अंजली के पिता मंटू मुंडा ने बताया कि वर्ष 2004 में उनकी घर की हालत खराब थी। बावजूद इसके उन्होंने अंजली को पढ़ाया और पैसे की कभी कमी उसके सामने नहीं आने दी। इसके लिए उन्होंने कई वर्षों तक मजदूरी भी किया। किसी तरह स्कूल का फीस जुगाड़ कर वह बच्चों को पढ़ाते थे। फिलहाल, अंजली रांची के मोरहाबादी के साई में ही रहकर फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रही है। उसके पहले उसने अजय कोच से प्रशिक्षण लिया है। अंजली 12 वीं कक्षा में पढ़ती है।

          उल्लेखनीय है कि झारखंड की सात जूनियर महिला खिलाड़ी का चयन अंडर-17 विश्वकप फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के कैंप में हुआ है। इनमें गोलकीपर अंजली मुंडा (रांची), डिफेंडर सलीना कुमारी (गुमला), सुधा तिर्की, अष्टम उरांव (लोहरदगा), पूर्णिमा कुमारी (सिमडेगा), अंकिता तिर्की (गुमला), विंगर अनिता कुमारी (रांची) और मिडफिल्डर नीतू लिंडा (रांची) शामिल है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अंडर-17 फीफा विश्व फुटबॉल चैम्पियनशीप दिवानगी फुटबॉल बचपन रांची न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार ,पूछताछ में ह/त्या की बात कबूली

          July 3, 2026

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध, विवाद और फिर गला रेतकर हत्या, 12 घंटे में महिला गिरफ्तार

          July 3, 2026

          सीतामढ़ी में CSP लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, चार गिरफ्तार

          July 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          “पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, …पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार ,पूछताछ में ह/त्या की बात कबूली

          भागलपुर बिल्डर हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध, विवाद और फिर गला रेतकर हत्या, 12 घंटे में महिला गिरफ्तार

          सीतामढ़ी में CSP लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, चार गिरफ्तार

          मैट्रिमोनियल ऐप से दोस्ती, युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.