Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 16:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भीड़ ने डायन का आरोप लगाकर महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल, 42 नामजद सहित कई अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
          Headline

          भीड़ ने डायन का आरोप लगाकर महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल, 42 नामजद सहित कई अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 30, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          दरभंगा।  आक्रोशित ग्रामीणों ने एक महिला पर तंत्र साधना कर एक बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के सोमवार स लापता एक बच्चे का शव मिलने पर ग्रामीणों ने पड़ोस की महिला को बिजली के पोल से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

          इससे भी जब ग्रामीणों का मन नहीं भरा तो उसे सार्वजनिक तौर पर निर्वस्त्र कर पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद भीड़ ने पीड़ित महिला के शरीर पर मृत बच्चे का शव रखकर उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को भीड़ के चंगुल से बचाकर डीएचएमसी में भर्ती कराया है। मामले की जांच चल रही है।

          घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सकतपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर नारायणपुर के दरगाह टोल के गुलबीया देवी एवं श्याम चौपाल का ढाई साल का पुत्र आयुष सोमवार को दिन के करीब एक बजे लापता हो गया। काफी तलाश करने के बावजूद भी बच्चे का किसी प्रकार का सुराग नहीं मिला। बच्चे का शव घर के पास ही अर्धनिर्मित मकान में पड़ा हुआ था। इसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्चे के शव के आसपास तंत्र विद्या का समान फैला था। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी।

          सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को भीड़ के चुंगल से आजाद करवाया और नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस मामले में दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने शुक्रवार को फोन पर बातचीत में बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया या था, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य को कलेक्ट किया है।

          एसएसपी ने बताया कि बच्चे की हत्या मामले में फिलहाल दो एफआईआर हुई है। एक बच्चे की हत्या की और दूसरा भीड़ तंत्र द्वारा महिला की पिटाई की। महिला की पिटाई मामले में 42 लोगों पर नामजद सहित कई अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर वीडियो फोटो के साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          डायन दरभंगा न्यूज निर्वस्त्र पिटाई बिजली पोल महिला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

          June 13, 2026

          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन संग कल्पना सोरेन पहुँची मां दिउड़ी मंदिर , झारखंड की खुशहाली की मांगी दुआ

          June 13, 2026

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन संग कल्पना सोरेन पहुँची मां दिउड़ी मंदिर , झारखंड की खुशहाली की मांगी दुआ

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.