Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 27 June 2026 || 02:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रेम प्रसंग के विवाद में महिला चौकीदार की गला रेतकर हत्या, आरोपित प्रेमी ने भी की आत्महत्या
          Headline

          प्रेम प्रसंग के विवाद में महिला चौकीदार की गला रेतकर हत्या, आरोपित प्रेमी ने भी की आत्महत्या

          today post liveBy today post liveDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:- जिले के पोटका थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद ने दो जिंदगियों को खत्म कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

          पुलिस के अनुसार, पोटका थाना में तैनात नवनियुक्त महिला चौकीदार ज्योतिका हेम्ब्रम की उसके प्रेमी गणेश मांझी ने दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित युवक ने भी आत्महत्या कर ली।

          बताया गया कि घटना बड़ा सिदगी मुख्य सड़क पर उस समय हुई, जब ज्योतिका हेम्ब्रम ड्यूटी समाप्त कर पोटका थाना से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गणेश मांझी ने रास्ते में उसे रोककर हमला कर दिया। गले पर किए गए घातक वार के कारण ज्योतिका की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गणेश मांझी ने भी आत्मघाती कदम उठाया, जिससे उसकी भी जान चली गई।

          घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचल अधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।

          पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका ज्योतिका हेम्ब्रम कालिकापुर पंचायत के केंदमुड़ी गांव की निवासी थी, जबकि गणेश मांझी हेंसलबिल पंचायत के जाहातू गांव का रहने वाला था। दोनों के बीच करीब नौ वर्षों से प्रेम संबंध था। जानकारी के अनुसार, गणेश मांझी ज्योतिका पर नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था, जबकि ज्योतिका अपनी नौकरी जारी रखना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अंततः इस खौफनाक घटना में बदल गया।

          मृतका के परिजनों ने घटना को अत्यंत निर्मम बताते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति और स्पष्ट होगी। इस दोहरी मौत की घटना ने पूरे पोटका क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भतीजी की लव मैरिज से नाराज दारोगा ने की युवक की हत्या फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

          June 26, 2026

          रामगढ़ NH-23 पर कोयला लदे ट्रक व सवारी वाहन की भीषण टक्कर, बैंड पार्टी के 7 सदस्यों की दर्दनाक मौत

          June 26, 2026

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          June 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राम मंदिर दान मामले में जांच तेज, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

          भतीजी की लव मैरिज से नाराज दारोगा ने की युवक की हत्या फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

          रामगढ़ NH-23 पर कोयला लदे ट्रक व सवारी वाहन की भीषण टक्कर, बैंड पार्टी के 7 सदस्यों की दर्दनाक मौत

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.