Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 6 July 2026 || 20:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»विदेश से लौटते ही पति बना कातिल, छह माह की बेटी के सामने पत्नी की ह/त्या
          Headline

          विदेश से लौटते ही पति बना कातिल, छह माह की बेटी के सामने पत्नी की ह/त्या

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 6, 2026Updated:July 6, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Muzaffarpur News:  जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दुबई से एक दिन पहले लौटे पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार ‘पहसूल’ से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

          पुलिस के अनुसार, घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के राजपुर नवादा गांव की है। मृतका की पहचान पिंकी कुमारी के रूप में हुई है, जो अपने मायके में छह माह की बेटी के साथ रह रही थी। सोमवार सुबह उसके पति मनोज भगत ने कमरे में घुसकर सब्जी काटने वाले धारदार हथियार ‘पहसूल’ से उसका गला रेत दिया। घटना के समय कमरे में पिंकी और उसकी मासूम बेटी ही मौजूद थीं।

          जानकारी के मुताबिक, आरोपित मनोज भगत बरूराज थाना क्षेत्र के हरनाही गांव निवासी शंभू भगत का पुत्र है और दुबई में रहकर काम करता था। वह रविवार शाम ही दुबई से भारत लौटा था। घर आने के बाद वह पत्नी से मिलने उसके मायके पहुंचा। परिवार के लोगों को उम्मीद थी कि लंबे समय बाद दोनों के रिश्तों में सुधार होगा, लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह मुलाकात खूनी वारदात में बदल गई।

          मृतका की बहन ममता ने बताया कि रविवार शाम मनोज का व्यवहार बिल्कुल सामान्य था। उसने घर पहुंचते ही पीने के लिए मिनरल वाटर मांगा। परिजनों ने बाजार से पानी लाकर दिया, जिसके बाद वह परिवार के अन्य सदस्यों से सामान्य बातचीत करता रहा। जब घर के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए, तब वह पिंकी के कमरे में गया और वहां रखे पहसूल से उसका गला रेत दिया। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक पिंकी की मौत हो चुकी थी और आरोपी फरार हो चुका था।

          परिजनों ने बताया कि पिंकी और मनोज की शादी वर्ष 2022 में सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा पिता के पैतृक घर में रहता है, जबकि छह माह की बेटी मां के साथ ननिहाल में रह रही थी।

          मृतका के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही मनोज और उसके परिजन पिंकी के छोटे कद को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। इस विवाद को लेकर करीब दो वर्ष पहले पंचायत भी हुई थी। पंचायत के बाद कुछ समय तक मामला शांत रहा, लेकिन मनोज के दोबारा दुबई जाने के बाद भी दोनों के बीच तनाव बना रहा।

          घटना की सूचना मिलने पर सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान आरोपी का एक जूता भी घटनास्थल से बरामद हुआ है, जिसे महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है।

          पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Crime News Bihar Murder Case domestic dispute husband killed wife husband returned from Dubai Muzaffarpur crime news Muzaffarpur murder Pinky Kumari murder case Rajepur police station wife's murder
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कुत्तों ने खोला हत्या का राज… , लापता विवाहिता का शव नदी में दफन मिला, पति समेत चार पर मामला दर्ज

          July 6, 2026

          कोडरमा के रिहायशी इलाकों में घुसे गजराज, मची अफरा-तफरी

          July 6, 2026

          गया में 2.91 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 47 सिम कार्ड के साथ POS एजेंट गिरफ्तार

          July 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          विदेश से लौटते ही पति बना कातिल, छह माह की बेटी के सामने पत्नी की ह/त्या

          कुत्तों ने खोला हत्या का राज… , लापता विवाहिता का शव नदी में दफन मिला, पति समेत चार पर मामला दर्ज

          कोडरमा के रिहायशी इलाकों में घुसे गजराज, मची अफरा-तफरी

          गया में 2.91 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 47 सिम कार्ड के साथ POS एजेंट गिरफ्तार

          बिहारशरीफ में पुल के नीचे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस हादसे की कर रही जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.