Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 10:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नियोजन नीति को लेकर उच्च न्यायालय का निर्णय स्वागतयोग्य, मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का चेहरा उजागर : दीपक प्रकाश
          Headline

          नियोजन नीति को लेकर उच्च न्यायालय का निर्णय स्वागतयोग्य, मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का चेहरा उजागर : दीपक प्रकाश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 17, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          .हेमंत सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर भाजपा करेगी पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन

          .हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ” का नारा बुलंद करेगी भाजपा

          रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने नियोजन नीति को लेकर उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे झारखंड की जनता का जीत करार दिया है।  प्रकाश ने कहा कि इस फैसले से मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का चेहरा उजागर हो गया है। सरकार का असली चेहरा अब जनता के सामने है।  प्रकाश ने कहा कि इस सरकार ने वर्ष 2020-21 में नियोजन नीति लाई। ग्रुप सी और ग्रुप डी की नौकरी में कुछ ऐसी चीजों का प्रावधान किया गया था जो असंवैधानिक और गैर कानूनी था। इसलिए उच्च न्यायालय ने झारखंड की जनता के हित में यह निर्णय लेने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी इस निर्णय का स्वागत करती है।

          प्रकाश ने कहा कि उक्त नियोजन नीति में दो चीजों पर जनता और पार्टी को आपत्ति थी। जो हिंदी इस देश का मस्तक है। 2011 को आधार माना जाए तो झारखंड में हिंदी बोलने वाले 62 प्रतिशत लोग हैं। मात्र 7.34 लोग उर्दू जानने वाले लोग हैं। हिंदी को सेड्यूल एरिया में रखा गया है। सरकार की नीयत में ही खोट थी। तुष्टिकरण के तहत हिंदी को परीक्षाओं से बाहर करने का काम किया। उर्दू को जबरन लादने का प्रयास किया गया। उर्दू पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। नियोजन नीति के माध्यम से सरकार ने हिंदी के मस्तक को नीचे करने का काम किया। उर्दू को क्षेत्रीय भाषा के रूप में उपयोग किया गया और हिंदी को अपमानित करने का काम किया। जो बच्चे हिंदी में पढ़ते उन्हें नौकरी से वंचित रखना सरकार की मंशा थी। संपर्क भाषा अंग्रेजी को भी परीक्षा से बाहर करने का काम किया गया। पार्टी चाहती है कि मुंडारी, संथाली भाषाओं का सबसे अधिक प्रचार प्रसार हो लेकिन विश्वविद्यालयों में क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई नहीं हो रही है। क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई हो और रोजगार मिले, हम ऐसा चाहते हैं।

          दूसरी बात कि वैसे छात्रों को झारखंडी नहीं माना जाएगा, नियोजन में उन्हें लाभ नहीं मिलेगा जिन्होंने झारखंड से बाहर 11वीं और 12 वीं की पढ़ाई की है। भाजपा ने इसी को लेकर लगातार सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया था। यह झारखंड की जनता की जीत है।
          प्रकाश ने कहा कि झारखंड में जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी है, 3 वर्षों का इनका कार्यक्रम हर क्षेत्र में विफल साबित हुआ है। यह युवाओं को ठगने और रोजगार छीनने वाली सरकार है। यह सरकार केवल झारखंड की जनता को दिग्भ्रमित करने का काम करती है।

           प्रकाश ने राज्य सरकार द्वारा निकाले जा रहे खतियानी यात्रा को लेकर भी निशाना साधा। कहा कि उसका भी हश्र कुछ ऐसा ही होगा क्योंकि 2000 में न्यायालय ने इस नीति को खारिज कर दिया था। राज्य की जनता को दिग्भ्रमित करने का काम जेएमएम, कांग्रेस, राजद नहीं करे। जनता इनके नापाक इरादे को समझ चुकी है। सरकार की यात्रा जहां जा रही वहां उनकी विदाई यात्रा हो रही है। जनता सरकार को 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता सहित उनके घोषणा पत्र की याद दिला रही है। रघुवर सरकार में भी जो नौकरियां हुई थी उसको भी छीनने का काम इस सरकार ने किया है। जेपीएससी को कलंकित करने और भाषाओं के नाम पर युवाओं को लड़ाने का काम इस सरकार ने किया है। आदिवासी और मूलवासियों के साथ सभी जनता को ठगने का काम किया है।

          श्री प्रकाश ने कहा कि पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है, आगे भी करेगी। हाल के दिनो में गांवों में बीजेपी की सरकार बनी है। सबसे अधिक बीजेपी के प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं। गांवों से इनका सफाया हो चुका है।बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, महिला, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, अवैध खनन, विकास की शून्यता आदि के सवालों पर सभी 263 प्रखंड में जोरदार कार्यक्रम किया। जहां हमारी संख्या 2,23696 लोगों की रही।

           प्रकाश ने पार्टी के भावी कार्यक्रम के संदर्भ में बताया कि राज्य सरकार जब अपनी तीसरी वर्षगांठ मनाएगी, तब भाजपा पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन करके राज्य सरकार की नाकामियों का भंडाफोड़ करेगी। साथ ही प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की भी रचना पार्टी करेगी। पूरे प्रदेश में एक महासंग्राम होगा। जो जनसवालों को लेकर, महिलाओं के साथ अनाचार को लेकर, नौजवानों को लेकर, आदिवासियों दलितों के साथ अत्याचार के सवालों को लेकर साथ ही जो सर्व समाज पीड़ित हैं उनको लेते हुए “हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ” का नारा देते हुए “सिंहासन खाली करो कि जनता आती है” का आह्वान करते हुए पार्टी कार्यक्रम का आगाज करेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          असंवैधानिक और गैर कानूनी नियोजन नीति भाजपा रांची न्यूज स्वागत हाईकोर्ट
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.