Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 12:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में फिर बनेगी महागठबंधन की सरकार , नीतिश बनेगें मुख्यमंत्री ,नीतीश ने कहा, पार्टी विधायकों-सांसदों के कहने पर लिया फैसला
          Headline

          बिहार में फिर बनेगी महागठबंधन की सरकार , नीतिश बनेगें मुख्यमंत्री ,नीतीश ने कहा, पार्टी विधायकों-सांसदों के कहने पर लिया फैसला

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 9, 2022No Comments6 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना। राजनीतिक उठा पटक के बीच मंगलवार को बिहार में पांच साल पुराना भाजपा जदयू गठबंधन टूट गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने राज्यपाल भागू चौहान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है और इसके साथ ही 160 विधायको का समर्थन पत्र भी सौंपा है। माना जा रहा है एक दो दिन के अंदर नीतिश कुमार पुन: मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे।

          इधर हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी अपना समर्थन महागठबंधन सरकार को देने का एलान किया है। मंगलवार के पूर्वाह्न जदयू की बैठक में सहमति बनने के बाद मुख्यमंत्री राजभवन गए। वहीं महागठबंधन में शामिल लोगो की बैठक में शामिल राजद सहित कांग्रेस और वामदलो के विधायको ने तेजस्वी यादव को नेता मानते हुए अपना समर्थन दिया है।

          राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद जदयू नेता नीतिश कुमार ने कहा कि सभी सांसद और विधायक की आम सहमति है कि हमे एनडीए छोड़ देना चाहिए। परेशानी की बात पूछने पर नीतिश कुमार ने कहा कि इस सवाल का जवाब बाद में देंगे। राज्यपाल से मिलने के बाद नीतिश कुमार सीधे राबड़ी देवी आवास में पहुंचे। वहां भारी संख्या में महागठबंधन दलो के कार्यकर्ता मौजूद थे। जानकारी अनुसार जदयू-महागठबंधन की सरकार में कांग्रेस और राजद से दो उप मुख्यमंत्री होंगे।

          भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता और भाजपा दोनो को नीतिश कुमार ने धोखा दिया है

          इधर राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता और भाजपा दोनो को नीतिश कुमार ने धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि 2017 से और अब क्या अंतर आया है इसका जवाब नीतिश कुमार को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2020 में एनडीए के तहत मिलकर चुनाव लड़ा था। जदयू को कम सीट मिलने के बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी के कहने पर नीतिश कुमार को सीएम बनाया गया।

          नीतिश कुमार ने 2017 में गठबंधन तोड़ने का अफसोस भी जताया था। जबकि लोजपा पार्टी(रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा आज नीतिश कुमार की क्रेडिबिलिटी शून्य है, हम चाहते है बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो और राज्य को नए सिरे से जनादेश मिले। नीतिश कुमार की कोई विचारधारा नहीं रह गई है। अगले चुनाव में जदयू को शून्य सीटे मिलेगी। इधर लालू की बेटी चंदा ने भाई तेजस्वी यादव की तस्वीर शेयर करते हुए रियेट किया है। उन्होंने तस्वीर में लिखा तेजस्वी भव: बिहार।

          भारतीय जनता पार्टी से 1998 में नीतीश कुमार की जदयू ने नाता जोड़ा था। इसके बाद भाजपा और जदयू का यह गठजोड़ 2013 तक चला। वर्ष 2013 में सीएम नीतीश ने इस्तीफा देकर जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बना दिया।जदयू-भाजपा में दरार की मुख्य वजह लोकसभा चुनाव 2014 के लिए नरेन्द्र मोदी को आगे बढ़ाया जाना था, जो नीतीश को रास नहीं आया। भाजपा ने 16 जून, 2013 को नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया तो नीतीश कुमार खफा हो गए। उन्होंने भाजपा से किनारा करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी के साथ के अपने 17 साल पुराने नाते को तोड़ दिया और जिस पार्टी से निकलकर (राजद) उन्होंने जदयू की स्थापना की उसके साथ मिलकर सरकार गठन किया।

          पहली बार 2015 में महागठबंधन की बिहार में बनी थी सरकार

          नीतीश कुमार ने साल 2015 में राजनीति के अपने पुराने सहयोगी लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस के साथ महागठबंधन बनाकर विधानसभा का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में बिहार की राजनीति में बदलाव आया और महागठबंधन को बड़ी जीत हासिल हुई। इस चुनाव में जदयू ने 71, राजद ने 80 और कांग्रेस ने 29 सीट जीती। नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता बने और 5वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

          दो साल ही महागठबंधन की सरकार चली

          साल 2017 में महागठबंधन में दरार पड़ गई। 26 जुलाई को नीतीश कुमार ने प्रदेश के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान भ्रष्टाचार के आरोप में डिप्टी सीएम तेजस्वी से इस्तीफे की मांग बढ़ने लगी थी। बाद में नीतीश कुमार ने कहा था कि ऐसे माहौल में काम करना मुश्किल हो गया था। नीतीश कुमार ने फिर भाजपा और सहयोगी पार्टियों की मदद से सरकार बनाई और 27 जुलाई, 2017 छठी बार में एक बार फिर बिहार के सीएम बने।

          साल 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू को कम सीटों पर जीत हासिल हुई थी। भाजपा ने उन्हें चुनाव में 43 सीटों पर जीत के बाद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया लेकिन महज दो साल बाद ही मतभेद फिर से उभरकर सामने आ गया। नीतीश कुमार ने पाला बदलते हुए 09 अगस्त, 2022 को राजनीति के शुरूआती दिनों के साथी लालू यादव की पार्टी राजद और कांग्रेस के सहयोग से नई सरकार के गठन का दावा पेश कर दिया।

          कई मसलों पर अलग रही राय

          1998 के दशक से एक-दूसरे की सहयोगी रहे जदयू और भाजपा की हाल के दिनों में अग्निपथ योजना, जाति जनगणना, जनसंख्या कानून और लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध जैसे मुद्दों पर अलग-अलग राय रही हैं। इन सब के बीच राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति चुनावों में एनडीए के उम्मीदवारों का समर्थन कर नीतीश कुमार ने अपनी भावी योजनाओं की भनक तक अपने सहयोगी भाजपा को नहीं लगने दिया।

          बीते दो माह से नीतीश कुमार इस योजना पर कर रहे थे काम

          नीतीश कुमार भाजपा से किनारा करने की योजना पर उस समय से ही काम कर रहे थे जब भाजपा ने अपने सहयोगी मुकेश सहनी की पार्टी के सभी तीन विधायकों को बीते दो माह पहले तोड़कर भाजपा में शामिल कर लिया था और विधानसभा में 77 विधायक के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई। इसके बाद सीएम नीतीश ने अंदर खाने से राजद को औवेसी के पांच विधायकों को तोड़ने की सहमति दी। राजद ने ओवैसी की पार्टी के चार विधायक को तोड़कर मिला लिया और विधानसभा में 79 विधायक के सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

          नीतीश कुमार की यह योजना थी कि अगर विधानसभा में कभी भी अगर सरकार बनाने के लिए सबसे बड़ी पार्टी को बुलाया जाएगा तो भाजपा की जगह राजद को ही राज्यपाल को बुलाना पड़ेगा। हालांकि, उसकी नौबत नहीं आई और सर्वसम्मति से एक बार फिर नीतीश कुमार को महागठबंधन ने अपना नेता मान लिया है और नीतीश एक बार फिर से सीएम बनेंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एनडीए कांग्रेस जदयु नीतिश कुमार महागठबंधन सरकार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.