रांची। जिले के पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक युवती की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है। आईएसएम चौक स्थित नदी के पास गुरूवार को उसका शव मिला है। फिलहाल उसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। जानकारी अनुसार स्थानीय लोगो ने सुबह युवती का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाया। मौके पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी विवेक कुमार मामले की जांच की है। युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है या किसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है, इसकी जांच चल रही है। डीएसपी ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।


