Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 3 May 2026 || 22:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»आईईडी विस्फाेट में शहीद हुए सुनील के पार्थिव शरीर के गांव पहुॅचतें ही बिलख उठा पूरा गांव
          Headline

          आईईडी विस्फाेट में शहीद हुए सुनील के पार्थिव शरीर के गांव पहुॅचतें ही बिलख उठा पूरा गांव

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 13, 2025Updated:April 13, 2025No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Khunti News:  नक्सलियों की आईईडी विस्फाेट में बलिदानी सुनील धान के पार्थिव शरीर काे रविवार को जैसे ही उनके पैतृक गांव कर्रा प्रखंड के कांटी पोहरा टोली पहुंचा, पूरा गांव बिलख उठा । इस दाैरान पूरा गांव बलिदानी सुनील धान अमर रहे, जब तक सूरज चंद रहेगा, सुनील तेरा नाम रहेगा के नारों से गूंज उठा। बलिदानी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पहुंचने पर विधायक सुदीप गुड़िया के अलावा जिला प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

          इस अवसर पर अधिकारियों ने बलिदानी के परिजनों से भेंट कर दुःख की इस घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त की तथा प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता और सहयोग का भरोसा दिया। एसपी ने कहा कि जिला प्रशासन बलिदानी की वीरता औ को शत-शत नमन करता है। राष्ट्र की सेवा में उनका अदम्य साहस सदा स्मरणीय रहेगा।

          विधायक सुदीप गुड़िया ने दी श्रद्धांजलि

          विधायक सुदीप गुड़िया रविवार को बलिदानी सुनील धान के स्वजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़़स बंधाया। उन्होंने परिवार वालों को हर संभव मदद का भराेसा दिया। विधायक ने सुनील धान की पत्नी गंदौरी धान तथा मां फगुनिया उराइन से मिले तथा सांत्वना दी और कहा कि सुनील धान का बलिदान बेकार नहीं जायेगा। उसने माटी की रक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है। इसके पूर्व विधायक सुदीप गुड़िया ने सुनील धान की क़ब्र पर मिट्टी दी और मोमबत्ती एवं अगरबत्ती जलाये तथा फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर झामुमो तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रूबेन तोपनो, प्रदीप केशरी, अरमान तोपनो सहित अन्य उपस्थित थे। आरक्षी सुनील धान ने एक नवंबर 2015 को जैप 3 गोविंदपुर धनबाद में योगदान दिया था। वह अपने घर का एकलौता चिराग था। 24 मार्च को सरहुल मनाने अपने गांव कांटी पोहरा टोली आया था।

          राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बलिदानी सुनील धान को दी श्रद्धांजलि

          राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में बलिदानी सुनील धान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बलिदानी के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उनका ढाढ़स बंधाया। गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी और उनकी शहादत को नमन किया।

          मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका यह बलिदान अविस्मरणीय : राज्यपाल

          मौके पर राज्यपाल ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका यह बलिदान अविस्मरणीय है। राष्ट्र और राज्य उनके प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने चाईबासा में हुई इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस दिशा में और अधिक सतर्कता एवं सक्रियता से प्रयास किए जाएंगे।

          राज्यपाल ने बलिदानी के परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा झारखंड उनके साथ खड़ा है। भविष्य में किसी प्रकार की समस्या होने पर अवश्य अवगत कराएँ। उन्होंने समाज के लोगों से भी शहीद के परिवार का ध्यान रखने के लिए आग्रह किया। राज्यपाल ने शहीद के बच्चे की शिक्षा संबंधी जानकारी भी प्राप्त की तथा आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

          शहीद के परिजनों के साथ सरकार हमेशा खड़ी रहेगी- मुख्यमंत्री

          मुख्यमंत्री ने गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि एक जवान का बलिदान होना काफी दुःखद है। ऐसी कोई भी घटना, किसी भी परिवार के लिए काफी पीड़ादायक होती है। उन्होंने बलिदानी के शोकाकुल परिजनों का हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं। सरकार सहयोग के लिए सदैव आपके लिए खड़ी रहेगी।

          नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन दिन-ब-दिन हो रहा मजबूत

          मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर के लिए उग्रवाद एक बड़ी समस्या थी, लेकिन सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से उग्रवाद का सफाया अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उग्रवादियों के खिलाफ ऑपरेशन में हमारे कई जवान भी शहीद हुए हैं, लेकिन उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। आज जो थोड़े बहुत उग्रवादी रह गए हैं, वे हताशा में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनकी ये मंशा भी नाकाम साबित हो रही है। नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों का ऑपरेशन लगातार मजबूत और सफल हो रहा है। उग्रवादी घटनाएं अब अंतिम सांसें गिन रही है।

          खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड स्थित कांटी पोड़हा टोली के रहने वाले थे शहीद सुनील धान

          शहीद सुनील धान का पैतृक घर खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड स्थित कांटी पोड़हा टोली में है। उनके परिवार में मां फगुनी उराइंन, पत्नी गंदरी धान और पुत्र प्रियांश धान (6) तथा अनिकेत धान (4 ) हैं। घायल जवान से अस्पताल में की मुलाकात, इलाज की ली जानकारी राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राज अस्पताल, रांची में भर्ती कोबरा -203 बटालियन के जवान विष्णु सैनी से भी मुलाकात की और इलाज से संबंधित सारी जानकारी चिकित्सकों से प्राप्त की।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएगी

          उल्लेखनीय है कि पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के जराईकेला में सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में वे घायल हो गए थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          dead body IED explosion Martyr Jawan
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हजारीबाग बैंक लूट का पुलिस ने किया खुलासा: वाराणसी से गिरोह सरगना समेत 3 गिरफ्तार,करीब एक किलो सोना, 20 लाख रुपये नकद, एक कार और कई मोबाइल फोन बरामद

          May 3, 2026

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          May 3, 2026

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          May 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          हजारीबाग बैंक लूट का पुलिस ने किया खुलासा: वाराणसी से गिरोह सरगना समेत 3 गिरफ्तार,करीब एक किलो सोना, 20 लाख रुपये नकद, एक कार और कई मोबाइल फोन बरामद

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.