बेगूसराय।
एक दर्जन नकाबपोश डकैतो ने गुरूवार की रात पूरे परिवार को दो घंटे तक बनाकर सेवानिवृत शिक्षिका उर्मिला देवी के घर से नगद ,जेवरात सहित 30 लाख की संपत्ति लूटकर भाग गए। घटना वीहट नगर क्षेत्र के इब्राहिमपुर की है। डकैतो के हांथ 4.73 लाख नगद, आलमीरा में रखे ज्वेलरी लगे। डकैतो ने परिवार में मौजूद महिलाओं के शरीर से भी ज्वेलरी खुलवा लिया। विरोध करने पर पिस्तौल के बट, बैट एवं लाठी डंडा से परिवार के सभी सदस्यो के साथ जमकर मारपीट की। इससे उर्मिला देवी सहित रामाशिष सिंह, मनीष कुमार, रीना देवी, बबलू कुमार, शुभम राज, गोलू कुमार आदि घायल हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने डकैतो के दो बाइक बरामद किए है। बताया गया कि अगले महीने परिवार के दो लड़कियों की होने वाली शादी की तैयारी चल रही थी, तथा शुक्रवार के दिन लड़का वाले को सभी सामान दिया जाना था, जिसे भी डकैतो ने लूट लिया। डकैत फ्रीज एवं सोफा और अन्य सामान ले जाने के लिए अपने साथ गाड़ी भी लाए थे। जानकारी अनुसार इस बीच कमरे में बंद की गई परिवार की एक लड़की स्वाती ने गुजरात के अपने रिश्तेदार को फोन कर घटना की जानकारी दे दी। इसके बाद सायरन बनाते हुए पहुंची पुलिस घर के आगे बढ़कर मुकदर्शक बनी रही। पुलिस सायरन की आवाज सुनकर डकैत भागने लगे तो परिवार के सदस्यो ने जान की बाजी लगाते हुए उन्हें खदेड़ने लगे, लेकिन दो बाईक छोड़कर डकैतो का दल भागने में सफल रहा।

ReplyForward |