Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 22 October 2026 || 18:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»आईपीएल 2025: बेंगलुरु-कोलकाता मुकाबला बारिश के कारण बिना टॉस के रद्द, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई केकेआर
          Headline

          आईपीएल 2025: बेंगलुरु-कोलकाता मुकाबला बारिश के कारण बिना टॉस के रद्द, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई केकेआर

          today post liveBy today post liveMay 18, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bengaluru News:- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 58वें मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को मायूसी का सामना करना पड़ा। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार बारिश के कारण टॉस भी संभव नहीं हो सका और अंततः अंपायरों ने रात्रि 10:24 बजे मैच रद्द करने का निर्णय लिया।

          बारिश से मुकाबला रद्द होने के चलते दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए गए। इस परिणाम ने आरसीबी को 17 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया, जबकि कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पूर्णविराम लग गया। केकेआर 13 मैच में 12 अंक तक ही पहुंच सकी।

          एक ओर बेंगलुरु की टीम 17 अंकों के साथ शीर्ष चार में जगह बनाने के काफी करीब पहुंच गई है। हालांकि उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं हुई है, क्योंकि चार टीमों के पास अब भी 17 या उससे अधिक अंक अर्जित करने का मौका है।

          वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैच रद्द होने के बाद मिले एक अंक से करारा झटका लगा है। आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला धुलने के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी टूट गईं। अब कोलकाता नाइट राइडर्स 13 मैच में 5 जीत, 6 हार और 2 मैच का परिणाम नहीं निकलने के साथ 12 अंक लेकर छठे पायदान पर है। इससे पहले मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच भी मुकाबला रद्द रहा था।

          bcci IPL kkr rcb
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने की मशीनें बरामद, एक गिरफ्तार

          October 22, 2026

          सिल्ली में नाबालिग ह/त्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मेला देखने निकली थी घर से जंगल में मिला था शव ….

          October 21, 2026

          बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

          October 21, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने की मशीनें बरामद, एक गिरफ्तार

          सिल्ली में नाबालिग ह/त्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मेला देखने निकली थी घर से जंगल में मिला था शव ….

          खूंटी में संत मिखाइल स्कूल के फादर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर, विरोध में सड़क जाम

          बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

          ढोल-नगाड़ों के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, अररिया में गूंजे जयकारे; सिंदूर खेला में दिखी बंगाली परंपरा की झलक

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.