Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 03:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»विस्फोट की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई, मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश, थाना प्रभारी निलंबित किए गए
          Headline

          विस्फोट की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई, मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश, थाना प्रभारी निलंबित किए गए

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 4, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          भागलपुर। तारापुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक मोहल्ले में गुरुवार देर रात एक पटाखा बनाने वाले आतिशबाज के घर में हुए बम विस्फोट की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। जिस घर में धमाका हुआ उसमें शीला देवी और लीला देवी रहती थी। दोनों देवरानी जेठानी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। वही पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री से बात की है। एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य में जुटी है।

          पटना में एडीजी लॉ एंड आर्डर संजय सिंह ने कहा कि तारापुर थाना क्षेत्र में विस्फोट हुआ है। पुलिस मुख्यालय भी दावा कर रही है कि पटाखा बनाने के दौरान यह घटना हुई है।एडीजे के अनुसार भागलपुर के एसएसपी की तरफ से डिटेल जांच रिपोर्ट दी जाएगी। एडीजे ने कहा कि यह बात सही है कि इस विस्फोट की डेंसिटी काफी अधिक है। इससे आसपास के घरों को भी नुकसान हुआ है। इस मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। कुछ दिनों पहले भी भागलपुर में विस्फोट की घटनाएं हुई थी। उस समय भी एटीएस को जांच करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

          उल्लेखनीय हो कि पीड़ित परिवार में से एक परिवार पटाखा बनाने का काम करता था। जिसके घर में पहले भी विस्फोट की घटना हो चुकी है। उसी के घर में विस्फोटक पदार्थ में विस्फोट हुआ प्रतीत होता है। यहां पर पटाखा बनाने के लिए विस्फोटक रखा गया था। विस्फोटक इतना भयावाह था कि आसपास का इलाका थर्रा उठा। लोगों को भूकंप के झटके जैसा महसूस हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि तारपुर चौक और घंटाघर के आसपास तक लोग घर से बाहर निकल आए। काजलीचक में 14 साल बाद यह विस्फोट हुई है। काजवलीचक मोहल्ले के जिस जगह गुरुवार की रात विस्फोट हुआ, उसी जगह 2008 में भी विस्फोट हुआ था। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी।

          बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजीव कुमार सिंहल ने भागलपुर की घटना पर मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि फिलहाल स्थानीय स्तर पर जांच चल रही है। आगे जरूरत पड़ी तो आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को जांच का जिम्मा दिया जायेगा।डीजीपी संजीव कुमार सिंहल ने बताया कि बीते तीन दशक से लीलावती और उसका परिवार अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम कर रहे थे। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने थाना को दी थी लेकिन थाना प्रभारी की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना घटी है। थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीजीपी ने इंटेलिजेंस की कमी की बात को स्वीकारा है। उन्होंने बताया कि यह रूटीन वर्क था। इसमें सबसे बड़ी लापरवाही थानेदार की ही है। फिलहाल डॉग स्कॉड-एफएसएल की टीम स्थानीय प्रशासन के साथ काम कर रही है। जरूरत पड़ी तो आतंकवादी निरोधी दस्ता (एटीएस) को भी जांच ले किए भेजा जायेगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आतिशबाज जांच पटाखा भागलपुर न्यूज विस्फोट सीएम
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.