Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 09:54
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»अपराधियों ने सुल्तानगंज नगर पर्षद की उप सभापति के पति को मारी गोली, अस्पताल में इलाजरत
    Headline

    अपराधियों ने सुल्तानगंज नगर पर्षद की उप सभापति के पति को मारी गोली, अस्पताल में इलाजरत

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Bhagalpur: सुल्तानगंज थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर बेखौफ अपराधियों ने स्थानीय नगर पर्षद के उप सभापति नीलम देवी के पति रामधनी यादव को गोली मार दी। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। वहीं गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोगो ने एक अपराधी को धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। दूसरा अपराधी भाग निकला। प्रथम दृष्टया इसे आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। घायल रामधनी यादव का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

    घटना को लेकर घायल रामधनी की पत्नी नीलम देवी का कहना है कि बाइक पर सवार दो युवक रामधनी के सीमेंट बालू के दुकान पहुंचे और भागलपुर जाने का रास्ता पूछा। जैसे रामधनी काउंटर से निकले अपराधियों ने उनके उपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से रामधनी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गोली चलने की आवाज सुनने पर परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद लोगों ने एक अपराधी को धर दबोचा। जबकि दूसरा अपराधी भाग निकला।

    पकड़े गए अपराधी की लोगों ने जमकर पिटाई की। घायल रामधनी को इलाज के आनन फानन सुल्तानगंज ले जाया गया। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी आनंद कुमार, डीएसपी सदर अजय कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर गौरव कुमार दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज कराया।

    एसएसपी ने कहा कि चिकित्सक घायल के ईलाज में जुट गए हैं। एसएसपी ने कहा कि घटना को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत होता है। एसएसपी ने कहा कि डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद सुल्तानगंज में दहशत और तनाव व्याप्त है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अपराधी गोली धायल नगर पर्षद के उप सभापति भागलपुर न्यूज रंजिश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.