बेगूसराय। बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की रात एक घर में घुसकर किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंझौल ओपी क्षेत्र के तिलक नगर मोहल्ले की है। मृतक की पहचान मोहल्ले निवासी संजय सिंह 45 वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वही घटना को लेकर लोगों में हड़कंप है।
![](https://i0.wp.com/todaypostlive.com/wp-content/uploads/2023/08/TPL_ADS.jpg?fit=1379%2C873&ssl=1)
परिजनों के अनुसार संजय सिंह घर के दरवाजा पर सोए हुए थे। रात करीब 1. 30 बजे वहां मोटरसाइकिल से तीन अपराधी आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। गोलीबारी के क्रम में संजय सिंह के सिर में दो गोली लगी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। गोली की आवाज पर परिजन एवं आसपास के लोग दौड़े पर हथियार लहराते अपराधी फरार हो गए। खून से लथपथ संजय सिंह के शव को देखते ही वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बहरहाल हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पर तरह-तरह की चर्चा आम है। कुछ लोगों का कहना है कि जमीन विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। कुछ लोग अन्य तरह की चर्चा कर रहे हैं।