Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 21 May 2025 || 15:21
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पीएम ने समाजवाद पर एकदम सही टिप्पणी की है- नीतीश कुमार
    Headline

    पीएम ने समाजवाद पर एकदम सही टिप्पणी की है- नीतीश कुमार

    adminBy adminFebruary 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने समाजवाद को लेकर जो बात कह रहे हैं वह एकदम सही है। जो पार्टी परिवारवाद को लेकर चले उसमें समाजवाद कहां से आएगा। वह सोमवार को जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार के लिए पूरा बिहार परिवार है। जबकि कुछ लोगों के लिए परिवार ही पूरा बिहार हैं। हम लोग पूरे बिहार को लेकर चलते हैं। कई लोग एक परिवार को लेकर चलते हैं। प्रधानमंत्री ने देखा है वही बोल रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि वे छात्र जीवन से ही समाजवाद से प्रभावित रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जो बोला वह एकदम सही है। आज क्षेत्रीय दल को समाजवाद से कोई मतलब नहीं है। उन्हें केवल परिवारवाद से मतलब है। किसी ने अपनी पत्नी, तो किसी ने लड़के को पार्टी का उत्तराधिकारी बना रखा है। आपने मेहनत किया इसका मतलब यह नहीं कि कार्यकर्ता के बजाय अपने परिवार को ही आगे लाएं।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष राज्य के दर्जा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हमने अभियान चला रखा है। तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने कमेटी बनाकर भो हमें विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया। हम लोगों ने वर्तमान सरकार से अपनी मांग रखी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार सबसे पिछड़ा है। 2005 से मेहनत कर बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार पिछड़ा है। आबादी ज्यादा है और क्षेत्रफल कम है। दुनिया भर में सबसे ज्यादा आबादी का घनत्व वाला प्रदेश बिहार है। आय लगातार बढ़ रही है। विकास हो रहा है , लेकिन आबादी के कारण औसत से नीचे ही विकास हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि बिहार का विशेष राज्य का दर्जा मिलने के बाद 90-10 का आंकड़ा रहेगा । जिससे तेजी से बिहार का विकास होगा। इतने कम करने के बाद र्भा अगर नीति आयोग की रिपोर्ट विकास को लेकर सवाल उठा रही है। इसके बारे में केंद्र को सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि आबादी विकास में सबसे बड़ी बाधा है । हमारी सरकार साक्षरता दर बढ़ाकर प्रजनन दर को घटा रही है। केंद्र सरकार को विशेष राज्य के दर्जे पर गौर करना चाहिए।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    नीतिश पटना न्यूज परिवार प्रधानमंत्री बिहार समाजवाद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    रानीगंज के बीडीओ को निगरानी की टीम ने डेढ़ लाख घुस लेते किया गिरफ्तार, निगरानी ने लेखापाल को भी किया गिरफ्तार

    May 21, 2025

    कोडरमा से हाईवा में गिट्टी के आड़ में बिहार की जा रही थी अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी,हाईवा पलटने से हुआ खुलासा

    May 21, 2025

    शराब घोटाले में सीबीआई जांच से बचने के लिए हुई एसीबी की कार्रवाई – बाबूलाल मरांडी

    May 20, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    रानीगंज के बीडीओ को निगरानी की टीम ने डेढ़ लाख घुस लेते किया गिरफ्तार, निगरानी ने लेखापाल को भी किया गिरफ्तार

    कोडरमा से हाईवा में गिट्टी के आड़ में बिहार की जा रही थी अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी,हाईवा पलटने से हुआ खुलासा

    शराब घोटाले में सीबीआई जांच से बचने के लिए हुई एसीबी की कार्रवाई – बाबूलाल मरांडी

    राजगीर के नौलखा मंदिर में लाखों की लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य पुजारी के बेटे और भतीजे सहित पांच गिरफ्तार

    बोकारो में तालाब में डूबने से मां,दो बेटियों समेत चार महिलाएं व एक अन्य लड़का की मौत, वज्रपात से भी दो की मौत

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.