रामगढ़। जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के बंद खदान में तैरते एक गांव के मुखिया का शव सोमवार को मिला है। इसको लेकर इलाके में सनसनी है। मृतक की पहचान बीचा के मुखिया महेश बेदिया 42 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
जानकारी अनुसार महेश बेदिया पिछले 24 घंटे से लापता थे। वे 24 घंटे पहले बाइक से निकले थे और फिर घर वापस नहीं लौटे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और मृतक के परिजन भी बंद खदान के पास पहुंचे। परिजनों ने महेश की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इससे आगे वे कुछ भी नहीं बताया। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


