Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 14:04
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»नवोदय विद्यालय परिसर में छात्र का शव संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता पाया गया , पुलिस जांच में जूटी, सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर की रैगिंग का आरोप
    Headline

    नवोदय विद्यालय परिसर में छात्र का शव संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता पाया गया , पुलिस जांच में जूटी, सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर की रैगिंग का आरोप

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

     

    https://todaypostlive.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Video-2025-02-06-at-19.31.05.mp4

    Giridih News:   जिले के गाण्डेय थाना क्षेत्र में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के परिसर में गुरुवार को पुलिस ने 11 वीं कक्षा के एक छात्र का शव संदेहास्पद स्थिति में पेड़ से झूलता हुआ बरामद किया ।मृतक छात्र की पहचान राम कुमार यादव के रूप में की गई है जो जिले के धनवार थाना इलाके के भरोना गांव का रहने वाला है। स्कूल परिसर में छात्र का शव मिलने के बाद कई प्रकार की चर्चा है ।

    जानकारी अनुसार सुबह लोगों को खबर मिली कि 11वीं के एक छात्र रामकुमार यादव का शव पेड़ से झूल रहा है जिसके बाद आसपास के लोग स्कूल परिसर पहुंचे, इस खबर की जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने गांडेय थाना प्रभारी आनंद सिंह को दी। इसके बाद मौके पर गांडेय थाना पुलिस पहुंची । हालांकि अबतक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि मृतक छात्र ने फंदे से लटकर खुदकुशी की है या उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्कूल प्रबंधक पर छात्र की हत्या का आरोप लगाया है। इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों और स्कूल के छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया।

    विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे

    मामले की गंभीरता को देखते हुए धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, अर्जुन बैठा, राजेश यादव सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीपीओ जितवाहन उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद, बीडीओ निशा अंजुम और गांडेय व बेंगाबाद थाना प्रभारी भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

    परिजनों ने थाना में दिया आवेदन

    लगभग 8 घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस के समझाने पर छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रों ने बताया कि यहां सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर की रैगिंग की जाती है। इसी कारण आज एक छात्र की जान चली गई। इधर, परिजनों ने इस मामले पर थाना में आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    इस पूरे मामले में हर बिन्दु पर पुलिस जांच- पड़ताल कर रही है । गांडेय थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक छात्र राजकुमार यादव के शरीर पर किसी तरह की कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकता है। परिजनों के आवेदन दिए जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई जाएगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Giridih News Navodaya School student's body
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.